11 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित
रविवार, 11 जून 2017 (00:50 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कुसंगति से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- चोट, चोरी, विवाद व रोग आदि से हानि संभव है। अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास हानि देगा। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। तनाव रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- अस्वस्थता से बाधा होगी। विवाद न करें। बुरी सूचना मिल सकती है। लाभ के अवसर टलेंगे। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- परिश्रम का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक का प्रयोग करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मकर- विवाद को बढ़ावा न दें। अपव्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य के प्रति उदासीनता संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यस्तता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।


 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन

जैन धर्म में अक्षय तृतीया का क्या है महत्व, जानें इसके बारे में

क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

सभी देखें

नवीनतम

01 मई 2025 : आपका जन्मदिन

01 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में जन्मे बच्चों में होती है ये खासियत, जानिए कैसे होते हैं दूसरों से अलग

Aaj Ka Rashifal: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानें महीने के अंतिम दिन किन राशियों के चमकेंगे सितारे

30 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख