साप्ताहिक राशिफल : (15 से 22 जनवरी 2017)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 

मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
व्यापार में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। बच्चों को मनोनुकूल शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश दिलाने की भाग-दौड़ रहेगी। साझेदारी के व्यापार में पैसा लगाने से पहले सभी पहलुओं को पूर्व में स्पष्ट कर लें जिससे विवादों से बचा जा सके। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है। खान-पान में ध्यान देना होगा। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। 
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी रहेंगे। प्रणय प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। संतुलित आहार-विहार से स्वास्थ्य में निखार आएगा। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में धनलाभ के अनूठे अवसर रहेंगे। मांगलिक व शुभ कार्यों के अवसर दस्तक देंगे। अदालती मामले में भागदौड़ बढ़ सकती है। सावधानी बनाए रखें। 
 
 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुन: संचार होगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ग्रे। 
 
इस सप्ताह सेहत पक्ष कहीं अधिक खिला हुआ व जोश से पूर्ण रहेगा। कार्य व व्यवसाय की क्षमताओं में इजाफा होगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। स्वजनों के मध्य अचानक ही नोकझोंक हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संबंधों के अंतरमन में साथी से मिलने की उत्सुकता बढ़ सकती है। स्थानीय यात्रा व कानूनी मामलों में लापरवाही से बचना होगा। 
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
इस सप्ताह आय बढ़ाने के नए साधनों पर अमल हो सकता है। लघु व्यापार की तरफ रुझान रहेगा। पिछले दिनों से मुर्झाए रिश्ते सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेंगे। लंबी व विदेश यात्रा में आवश्यक पहलुओं की उपेक्षा न करें। आपके मृदु स्वभाव से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। संयमित जीवनशैली रंग लाएगी। वाहन व भवन मामलों के विवादों को विरोधी हवा दे सकते हैं। किसी गरीब विवाहिता को श्रृंगार की वस्तु दान दें।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
पारिवारिक जीवन को उच्च बनाने की कोशिशें जल्द ही रंग दिखाएंगी, बशर्ते प्रयासों को कम न करें। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में अभी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यह समय अपनों से मिल-जुलकर चलने का है। किसी पर अंधा विश्वास करना हानिकारक साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों की उपेक्षा हानिकारक रहेगी। धर्मस्थलों में पीली दाल का दान दें।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग आसमानी। 
 
इस सप्ताह कार्य व व्यापार के संदर्भों में सफलता की ओर बढ़ेंगे। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति विवादों को किसी संभ्रांत व्यक्ति के सहयोग से हल करेंगे। कार्य व व्यवसाय में लाभ व सम्मान के पल दस्तक देंगे। जीवनसाथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। शुभ व मांगलिक कार्यों के योग रहेंगे। सेहत में सुस्ती का अहसास हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखना होगा। यात्रा में किसी अजनबी का विश्वास न करें। यह हानिप्रद हो सकता है। 
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
आमदनी के साधनों से लाभप्रदता बनाए रखने में सफलता प्राप्त होगी। दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापार में किसी अनुभवी व विश्वासपात्र व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। यात्रा व सामाजिक स्थानों में अनावश्यक उग्रता का प्रदर्शन न करें अन्यथा हानि हो सकती है। यह समय शिक्षा व व्यवसाय में मन से कार्य करने का है। सेहत पहले के मुकाबले खिली हुई व चुस्त रहेगी। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
कार्यक्षेत्र में स्वजनों का प्यार व सहयोग मिलेगा। संबंधित स्रोतों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता के लिए आपसी विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य संदर्भों में कुछ परेशानियां हो सकती हैं किंतु अपनी सजगता से जल्द ही उन पर काबू पा लेंगे। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। भवन निर्माण व सुविधाएं जुटाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह व्यापारिक उन्नति की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल के पल दस्तक देंगे। कुछ मामलों में अधिक व्ययभार बढ़ सकता है। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। निवेश व भू-मामलों में खुद ही सोच-समझकर कदम उठाएं। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में स्वजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
प्रशासनिक कार्यों हेतु अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। प्रणय प्रकरणों में तनाव न हो इसलिए क्रोध न करें। स्थानीय लोगों के भू-अतिक्रमण व अनाधिकार परेशानियां पैदा कर सकते हैं। स्वजनों से बेहतर तालमेल रहेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर जीवनसाथी से सलाह-मशविरा करना लाभकारी हो सकता है। सेहत कुछ सुस्त रहने की आशंका है, कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग पीला।
 
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अधिक व्ययभार बढ़ेगा। प्रणय प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। शारीरिक क्षमताएं व सेहत उन्नत रहेगी। अचानक ही लंबी यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों का फैसला आपके हक में हो सकता है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को अनूठी सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों के दर्शन अवश्य करें

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें 11 फरवरी का दैनिक राशिफल

11 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

11 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Magh purnima 2025: पितृदोष से मुक्ति का सबसे बड़ा दिन माघ पूर्णिमा, मात्र 2 उपाय करें

शनि का मीन राशि में गोचर: क्या होगा देश दुनिया एवं 12 राशियों पर प्रभाव

अगला लेख