17 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (00:40 IST)
* मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। कारोबारी बड़े फैसले ले सकते हैं।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व निवेश लाभ देंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। उन्नति होगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपरिचितों पर अतिविश्वास महंगा पड़ सकता है। बड़े खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्य में परिवर्तन संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। कुसंगति से हानि होगी। कीमती वस्तुएं संभालें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु अनुकूल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। लाभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

भूलकर भी ये 7 चीजें ले ली फ्री में तो घर में कंगाली शुरू हो जाएगी

12 मई 2024 : आपका जन्मदिन

12 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

साप्ताहिक पंचांग 2024, जानें शुभ मुहूर्त 13 से 19 मई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में सफलता, पढ़ें 11 मई 2024 का राशिफल

अगला लेख