Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

18 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 18 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना कठिन हो सकता है। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जरूरी काम में अड़चन आएगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्टजनों से बचकर रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। चिंता व तनाव रहेंगे। जोखिम उठाने से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में पूर्णता आएगी। चिंता में कमी रहेगी। फालतू खर्च होगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। थकान रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों की चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आय में आश्चर्यजनक वृद्धि हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी ईर्ष्या के चलते सक्रिय रहेंगे। शत्रु पर नजर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। व्यवसाय बढ़ाने की योजना बनेगी। बेचैनी रह सकती है। प्रमाद न करें। कार्य के लिए प्रयत्न करें। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आंखों का विशेष ख्याल रखें। चोट व रोग से बचें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। कार्य में गति आएगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा की योजना बनेगी। सिर में दर्द हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। कानूनी अड़चन आ सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। मित्र व संब‍ंधियों के साथ अच्‍छा समय गुजरेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन में मन लगेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। ऊहापोह की स्थिति बनेगी। अकारण तनाव व क्रोध रहेंगे। घर-बाहर अशांति रह सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। किसी अपने के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। आय में निश्चिंतता रहेगी। प्रयास करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। मनोरंजन के साधन मिलेंगे। समय अच्‍छा सुखमय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में समय दे पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। वृद्ध व्यक्तियों के साथ विवाद करने से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व रोग से बचें। धनहानि संभव है। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रभा‍वशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे। विवेक का प्रयोग करें। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। समय सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 नवंबर 2018 : आपका जन्मदिन