Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 20 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। जल्दबाजी में लेन-देन न करें। किसी छोटी सी भूल से हानि हो सकती है। अपरिचित व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में बाधा हो सकती है। आय में निश्चितता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बकाया वसूली सहज होगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में अधिकार तथा प्रभाव वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्य की नई रूपरेखा बनेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। चिंता तथा तनाव में कमी तथा प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान ठीक रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के बच्चों की चिंता रहेगी। देवदर्शन की योजना सफल रहेगी। साधु-संतों से समागम हो सकता है। वृद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। धैर्य रखें। अनुकूल वातावरण बनेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : आवश्यक वस्तु गुम या चोरी जा सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। कुसंगति से बचें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कार्य की गति धीमी रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी तथा ईर्ष्यालु व्यक्ति हानि पहुंचाने का मौका ढूंढेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। व्यवसाय वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। आश्चर्यजनक लाभ हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलता रहेगा। मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आंखों में चोट व रोग से हानि हो सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस, फैक्टरी, भूमि व भवन के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बनते कामों में विघ्न आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लेखन व पठन-पाठन में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : ऊहापोह की स्थिति निर्मित होगी। विवेक से निर्णय लें। क्रोध व तनाव बने रहेंगे। घर-बाहर अशांति रह सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। किसी की बोली हुई बात पर भरोसा न करें। वास्वविकता जान लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साह बना रहेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी न करें। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक रिश्तेदार अतिथि के रूप में आएंगे। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व रोग से हानि तथा बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। सहज व्यवहार से दूसरों के दिल में जगह बना पाएंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बाहरी सहयोग से काम बनेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 नवंबर 2018 : आपका जन्मदिन