Biodata Maker

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

WD Feature Desk
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (11:26 IST)
Jupiter Transit in Gemini 2025: बृहस्पति ग्रह एक राशि में 12 माह रहते हैं लेकिन इस वक्त वे अतिचारी और वक्री गोचर कर रहे हैं। 5 दिसंबर को वे पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पर वे 02 जून 2026 तक रहेंगे। इस दौरान 5 राशियों को संभलकर रहना होगा। उन्हें अचानक से कोई आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है या पारिवारिक स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ALSO READ: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 4 राशियों का भाग्य चमक जाएगा, 2 जून 2026 तक जो चाहो वो मिलेगा
1. कर्क राशि (Cancer):
भाव: बृहस्पति आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और बारहवें भाव में गोचर करेंगे।
विशेष: अचानक खर्चों में वृद्धि, कार्यों में देरी और नींद की कमी जैसी समस्याएं।
करियर: काम के लिए मध्यम स्तर के परिणाम मिल सकते हैं। पूर्व योजना से सफलता की संभावना बढ़ेगी।
व्यापार: अपरिप्याप्त लाभ मिल सकता है और शीर्ष पर पहुंचना कठिन हो सकता है।
आर्थिक: लोन, बीमा या अन्य प्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।
व्यक्तिगत: परिवार से जुड़े पुराने मुद्दों के चलते जीवनसाथी से असंतोष।
सेहत: पैरों में तेज दर्द हो सकता है, जो इम्यूनिटी की कमी के कारण हो सकता है।
 
2. तुला राशि (Libra):
भाव: बृहस्पति आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और नौवें भाव में गोचर करेंगे।
विशेष: भाग्य का साथ कमजोर महसूस कर सकते हैं, विकास की गति धीमी पड़ेगी। यात्राओं में रुकावटें।
करियर: प्रयासों में रुकावटें आ सकती हैं और सफलता पाने में विलंब होगा।
व्यापार: प्रतिस्पर्धियों के दबाव के चलते सफलता में देरी। सुनियोजित योजना बनाकर आगे बढ़ें।
आर्थिक: पैसा कमा सकते हैं, पर पूर्ण संतुष्टि नहीं मिलेगी और खर्चे अधिक रह सकते हैं।
व्यक्तिगत: जीवनसाथी के साथ कुछ दुखद या निराशाजनक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
सेहत: पिता के सेहत पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी।
 
3. वृश्चिक राशि (Scorpio):
भाव: बृहस्पति आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव में गोचर करेंगे।
विशेष: आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। संबंधित यात्राएं संभव। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
करियर: काम का दबाव अधिक रह सकता है, नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।
व्यापार: सामान्य व्यापार में सफलता कम। शेयर बाजार, ट्रेडिंग आदि में अच्छा लाभ।
आर्थिक: मध्यम स्तर की आमदनी होगी, लेकिन उससे संतुष्टि कम मिलेगी।
व्यक्तिगत: जीवनसाथी से बातचीत करते समय धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
सेहत: आंखों और दांतों में परेशानी हो सकती है, जिससे बेचैनी महसूस होगी।
 
4. कुंभ राशि (Aquarius):
भाव: बृहस्पति आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और पांचवें भाव में गोचर करेंगे।
विशेष: बच्चों और उनके भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। कुछ मनोकामनाएं पूरी नहीं हो पाएंगी।
करियर: अधिक कार्यभार और असुरक्षा की भावना का सामना। वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से तनाव।
व्यापार: सावधानीपूर्वक काम करने की आवश्यकता। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
आर्थिक: कमाई के बावजूद, अत्यधिक खर्चों के कारण बचत करना मुश्किल हो सकता है।
व्यक्तिगत: जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकते हैं। आपसी समझ की कमी से तनाव बढ़ सकता है।
सेहत: बच्चों के सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है (जुकाम या एलर्जी)।
 
5. मीन राशि (Pisces):
भाव: बृहस्पति आपके पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और चौथे भाव में गोचर करेंगे।
विशेष: घर या संपत्ति से जुड़े कुछ समस्याओं का सामना। घर में शुभ कार्य भी होंगे।
करियर: कार्य से संतोष मिलेगा, लेकिन नशे या मद्यपान की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
व्यापार: मानसिक तनाव के कारण पूरा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, जिससे लाभ की संभावना कम हो सकती है।
आर्थिक: कमाई से ज्यादा घर या परिवार से संबंधित खर्च कर सकते हैं।
व्यक्तिगत: पारिवारिक समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाएंगे।
सेहत: आराम की कमी महसूस कर सकते हैं। पैरों और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
ALSO READ: बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 दिसंबर, 2025)

03 December Birthday: आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 दिसंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख