Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 जून 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 8 जून 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी, धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा स्वत: ही प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। थकान रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। समय की अनु‍कूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। कार्य में विघ्न आ सकते हैं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों में न आएं। नौकरी में अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं। बढ़ेंगी। आय में निश्चितता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापारिक उन्नति के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए अनुबंध होंगे। भाग्य अनुकूल है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। साधारणतया स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी विवाद में अपना पक्ष रख पाएंगे। प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती आय में वृद्धि होगी, प्रयास करें। दुष्टजनों से बचें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। 
प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद से बचें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। थकान से बचें। लापरवाही न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई विशेष कार्य करने से मान बढ़ेगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में मन लगेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 जून 2019 : आपका जन्मदिन