Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kumbh Rashi 2022 : कुंभ राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

हमें फॉलो करें Kumbh Rashi 2022 : कुंभ राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल
, शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (17:58 IST)
Aquarius March Monthly Horoscope 2022: कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च माह क्या लेकर आया है। धन, समृद्धि, करियर, नौकरी, व्यापार और परिवार में कैसे रहेंगे हालात। आओ जानते हैं कुंभ राशि का (Kumbh Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) मासिक राफिशल।
 
 
कुंभ राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Aquarius Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : इस माह पारिवारिक माहौल तनावभरा रह सकता है। रिश्तेदारों और पड़ोसी से संबंध खराब हो सकते हैं। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखकर समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि इस माह घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है, जिसके चलते माहौल थोड़ा ठीक होगा।
 
2. व्यापार : करोबारी हैं तो इस माह साझेदारी के कार्य में संभलकर चलें। यह माह व्यापर में विस्तार देने का माह भी है। सोच समझकर ही कोई समझौता करें।
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो नई नौकरी के अवसर मिलेंगे लेकिन यदि आप अपनी नौकरी से संतुष्‍ट हैं तो इसे छोड़ने के बारे में न सोचें। अन्यथा परिणाम आपके विपरीत होंगे।
 
4. छात्र करियर : कॉलेज के छात्रों को इस माह सहयोग और मार्गदर्शन के साथ ही सफलता और प्रोत्साहन भी मिलेगा। स्कूली छात्रों को परीक्षा का तनाव जरूर रहेगा लेकिन मर्गदर्शन और सहयोग उनके नाम आएगा।
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है जिसके चलते नीरसता आएगी। अविवाहित लोगों को कुछ रिश्तों का प्रस्ताव मिलेगा परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। किसी से साथ रिलेशन में हैं तो यह माह अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी।
 
6. सेहत : सेहत की दृष्टि से इस माह घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन हैं तो ध्यान रखें। इस माह किसी कारणवश मानसिक अवसाद रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल