Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

हमें फॉलो करें Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल
, शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (17:38 IST)
Sagittarius March Monthly Horoscope 2022: मार्च 2022 के मासिक राशिफल के अनुसार धनु राशि का कैसा रहेगा भविष्‍यफल। मंथली राशिफल अनुसार धनु राशि (Dhanu Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के जातक जानें कि क्या होगा इस माह में सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर और परिवार का हाल।
 
 
धनु राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Sagittarius Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : परिवार में वेवजन का विवाद होगा, जिसके चलते दूरियां बढ़ सकती है। सभी मुद्दों पर शांतिपूर्वक और खुलकर बात करने से बात बन जाएगी। माता, पिता और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस माह आपका कुछ समय अपने रिश्तेदारों के साथ ही व्यतीत होगा।
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो यह माह शुभ रहेगा। हालांकि फिर भी आपको सावधान और सतर्क रहना होगा अन्यथा धोखा हो सकता है।
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम के बोझ के चलते आप अपनी नौकरी बदलने का सोचेंगे। परंतु अभी आपको यह विचार त्यागकर काम पर ही फोकस करना होगा।  
 
4. छात्र करियर : छात्रों को नौकरी के अच्‍छे अवसार प्राप्त होंगे। परंतु उनकी तैयारी नहीं हो पाने या लापरवाही के कारण अवसार हाथ से निकलने की संभावना है। छात्र अपने प्रोजेक्ट को लेकर आशंकित रहेंगे और अध्यापक की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इस माह उसमें सफल होंगे। स्कूली छात्रों को पढ़ाई पर ही फोकस करना होगा। उन्हें सहपाठी और अध्यापक की ओर से सहयोग मिलेगा।
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। अविवाहित हैं तो इस माह भी विवाह के योग हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आप अपने मन की बात किसी अपने को बता सकते हैं और संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। 
 
6. सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा नहीं हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें, दुर्घटना के योग हैं। अस्थमा के रोगियों का विशेष ध्यान देने होगा। इस माह मानसिक बेचैनी के चलते नींद नहीं आने की भी समस्या रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली के सरल उपाय : जलती होली में डालें ये 10 शुभ चीजें, चमक जाएगी जिंदगी