अगस्त 2021 का राशिफल : इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेंगे अवसर शानदार

Webdunia
अगस्त 2021 : मासिक राशिफल
 
मेष- धन लाभ, शानदार अवसर मिलेंगे। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलें।
 
वृषभ- मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। शत्रुपक्ष से बचकर ही चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन- यह समय अच्छा कहा जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों व सहयोगियों का साथ अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक ही कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। शत्रुपक्ष परास्त होंगे।  
कर्क- समय अच्छा व्यतीत होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग लेकर चलने से कार्य बनेंगे। धन की बचत होगी और धन के योग बनेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद कहा जा सकता है।
 
सिंह- प्रसन्नतादायक समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का निदान होगा। स्वास्थ्य ठीक ही कहा जा सकता है। अधिकारी वर्ग सावधानीपूर्वक चलें। स्त्री पक्ष के मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
कन्या- बाहरी मामलों में संतोषजनक स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। यात्राओं के योग बनेंगे, जो लाभकारी भी हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय साधारण ठीक रहेगा। संतान पक्ष के कार्य में खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व खानपान में गरिष्ठ भोजन से बचें।
 
तुला- इस माह धन के मामले में शानदार रहेगा। पैसों की बचत होगी और धन के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दैनिक कार्यों में सुगमता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण पाएंगे। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति होकर लाभ के योग बनेंगे। रोमांस में सफलता मिलेगी। 
 
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर मिलेंगे। शासकीय कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होने से लाभजनक स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा।
 
धनु- मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। कला से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद ही कहा जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक माहौल रहेगा। आय के क्षेत्र में प्रगति आएगी, कार्यस्थल पर शानदार अवसर मिलेंगे। वहीं छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर- इस माह अच्छा धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, वहीं शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यवसाय के मामलों में जोखिम के कार्यों से बचकर चलें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति सजग रहें। जीवनसाथी का सहयोग लेकर चलें। 
 
कुंभ- कार्यस्थल पर शानदार अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। वाणी के प्रभाव से आपके कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल ही कही जा सकती है। नौकरीपेशा भी सुधारजनक माहौल पाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होकर सुखद वातावरण रहेगा। कौटुम्बिक मामलों में सहयोग देना पड़ सकता है।
 
मीन- धन लाभ होगा। संतान पक्ष के कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य उत्तम ही कहा जा सकता है। पारिवारिक समय सहयोगवादी रहेगा। शानदार अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। पुराने कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। 

ALSO READ: अगस्त 2021 का राशिफल : इस महीने होगी धन की बरसात, जानिए 12 राशियों के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख