बुध ग्रह हुआ मार्गी, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (13:20 IST)
बुध ग्रह 18 जनवरी 2023 बुधवार की सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध ग्रह का हमारे जीवन में व्यापार और नौकरी के साथ ही वाणी एवं बुद्धि पर प्रभाव पड़ता है। यह गुरु की राशि में होने से यह सौभाग्य, आयु और समृद्धि को भी प्रभावित करेगा। आओ जानते हैं मार्गी बुध का 12 राशियों पर क्या होगा असर।
 
1. मेष राशि | mesh rashi : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का मार्गी होना शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए यह अनुकूल समय है। व्यापारियों को भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा।
 
2. वृषभ राशि | vrishabh rashi : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का मार्गी होना शुभ नहीं है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चों पर लगाम लगानी होगी। नौकरी या व्यापार में सतर्कता और संयम से काम लेना होगा।
 
3. मिथुन राशि | mithun rashi : बुध आपकी राशि के सातवें भाव मार्गी हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और व्यवहार आकर्षक बनेगा।
 
4. कर्क राशि | kark rashi: आपकी राशि के छठे भाव में बुध ग्रह मार्गी हुए हैं। इससे आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. सिंह राशि | singh rashi: बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में मार्गी हुआ है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें।
6. कन्या राशि | kanya rashi : बुध आपकी राशि के चौथे भाव में मार्गी हुए हैं। सेहत में सुधार होगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी। आपके व्यवहार में भी सुधार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
 
7. तुला राशि tula rashi: बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में मार्गी हुए हैं। छोटे भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकेत हैं।
 
8. वृश्चिक राशि | vrishchik rashi : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में मार्गी हुए हैं। धन और परिवार संबंधी मामलें सुलझेंगे। साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
9. धनु राशि | dhanu rashi: बुध आपकी राशि के लग्न भाव में मार्गी हुए हैं। यह आपके लिए शुभ है। आपकी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में प्रगति होगी और व्यापार में उन्नति होगी। आत्मविश्‍वास को जगाएं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
10. मकर राशि | makar rashi: बुध आपकी राशि के बारहवें भाव में मार्गी हुए हैं। यह मिलेजुले परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी बदलना चाहते हैं या विदेश जाने की इच्छा है तो यह समय अनुकूल मान जा रहा है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि | kumbha rashi: बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मार्गी हुए हैं। आपको लिए यह शुभ है। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी और करियर में सकारात्म परिणाम देखने को मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा।
 
12. मीन राशि meen rahi| : बुध आपकी राशि के दसवें भाव में मार्गी हुए हैं। आपकी समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख