बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

WD Feature Desk
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (11:32 IST)
Budh gochar 2024: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह 29 अक्टूबर 2024 की रात 10 बजकर 24 मिनट पर मंगल की वृश्चिक राशि में कर लिया है। इस गोचर के चलते 3 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। अब तक अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप और ज्यादा मेहनत करते हैं तो मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।ALSO READ: बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय
 
वृषभ राशि: आपकी राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी बुध का सातवें भाव में गोचर होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। किसी के साथ पहले से रिश्ते में हैं तो विवाह तय होने की संभावना प्रबल है। घर परिवार में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का प्लान बनेगा। वर्षों से अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
सिंह राशि: आपकी राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं बुध का चौथे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप भूमि, भवन, वाहन और सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। माता से संबंध मजबूत होंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। अचानक से धनलाभ होगा। घर परिवार में खुशियां रहेगी। निवेश से लाभ होगा। करियर में अच्‍छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होगा।
 
मकर राशि: आपकी राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी बुध का आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आय के अन्य सोर्स बढ़ेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा या फिर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

अगला लेख