Biodata Maker

बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

WD Feature Desk
बुधवार, 13 अगस्त 2025 (11:34 IST)
Budh kark margi 2025: बुध ग्रह 18 जुलाई 2025 को कर्क राशि में रहते हुए वक्री हो गए थे। अब 11 अगस्त 2025 की दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह मार्गी हो गए हैं। बुध ग्रह का मार्गी गोचर मेष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्‍चिक, धनु राशि के लिए शुभ है, लेकिन वृषभ, कर्क और सिंह राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा जबकि मकर, कुंभ और मीन के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
 
1. वृषभ राशि: आपकी कुंडली में दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी बुध का तीसरे भाव में मार्गी हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपने पड़ोसी, भाई और बहन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर होगा। हालांकि पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। शिक्षा और प्रेम संबंध के लिए भी यह गोचर अच्‍छा साबित हो सकता है।
 
2. कर्क राशि: आपकी कुंडली में तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी बुध का लग्न अर्थात प्रथम भाव मार्गी हुआ है। इसके चलते आपके व्यक्तित्व में बदलाव आ सकता है। विदेश से जुड़े मामले में नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अस्पताल या कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सतर्कता से काम लें। खर्चों पर कंट्रोल करें। कार्यक्षेत्र में पर सही और गलत की पहचान करें। वाणी पर संयम रखें और किसी का अपमान न करें।
 
3. सिंह राशि: आपकी कुंडली के दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी बुध का द्वादश भाव मार्गी हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको धन संबंधी परेशानी आ सकती है। हालांकि लाभ भाव के स्वामी होने के कारण यह परेशानी कुछ ही समय की रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। घर परिवार के लोगों से संबंध को बनाकर रखेंगे तो खुशियां आएगी। नकारात्मक चिंतन से दूर रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Vrishchika Sankranti 2025: 15 या 16 नवंबर, कब है सूर्य वृश्चिक संक्रांति, जानें महत्व और पूजन विधि

अगला लेख