Hanuman Chalisa

बुध का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों की नौकरी पर होगा सकारात्मक असर

WD Feature Desk
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (11:40 IST)
Budh gochar 2025: वाणी, बुद्धि, व्यापार, नौकरी और लेखन को संचालित करने वाले बुध ग्रह का 24 जनवरी 2025 की शाम 05 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर हो जाएगा। मकर राशि पृथ्वी तत्व की स्त्री स्वभाव की राशि होने के कारण भौतिकवादी और कार्यों के प्रति सहयोग को दर्शाती है। बुध ग्रह के लिए अच्छी यह राशि अच्‍छी मानी जाती है क्योंकि बुध एक बुद्धिमान ग्रह है और वह इस राशि में अच्छी स्थिति में होते हैं। आओ जानते हैं कि किन 3 राशियों को होगा नौकरी में लाभ।ALSO READ: बुध का देवगुरु की राशि धनु में गोचर, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध का दसवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। संचार, मीडिया, कम्युनिकेशन, अकाउंटिंग, आर्टिस्ट, लेखक, डांसिंग, फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं तो ज्यादा लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है।
 
2. सिंह राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का आपके छठे भाव में गोचर होगा। इसके फलस्वरूप यह करियर और नौकरी में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांस के साथ ही वेतनवृद्धि के योग भी हैं। यह अवधि व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करने के लिए अच्छी होती है।ALSO READ: मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
 
3. मकर राशि: आपकी कुंडली के छठे भाव और नौवें भाव के स्वामी बुध का गोचर पहले यानी लग्न भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप कार्यक्षत्र में आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर पाने में सक्षम होंगे। आप एक साथ कई कार्य करने में सक्षम होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी और व्यापर में दोगुना लाभ होगा। कुल मिलाकर, मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर काफी अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप निजी और पेशेवर जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।ALSO READ: Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Mokshada Ekadashi: मोक्षदा एकादशी: मोह का नाश, मुक्ति का मार्ग और गीता का ज्ञान

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सभी देखें

नवीनतम

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 नवंबर, 2025)

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख