chhat puja

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में उदय, इन राशियों के लिए रहेंगे बेहद शुभ

WD Feature Desk
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (15:26 IST)
Budh uday 2024: ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के करीब चला जाता है, तो वह अस्त हो जाता है। इसका अर्थ धरती पर उसका प्रकाश नहीं आता है और वह अपनी सारी शक्तियां खो बैठता हैं। फिर जब वह उदय होता है तो पुन: प्रभावी होता है। इस बार 30 नवंबर के बाद बुध ग्रह मंगल ग्रह की जल तत्व की राशि वृश्चिक में उदित हुए हैं। यानी 11 दिसंबर 2024 को वृश्चिक राशि में उदय हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप 6 राशियों को इससे लाभ होगा।ALSO READ: साल 2025 के शुरुआत में सूर्य और शनि की युति, 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
 
1. कर्क राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बुध का पांचवें भाव में उदय हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा लेकिन सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारी हैं तो आप अपने बिज़नेस में अपनी चमक बिखेरेंगे। दांपत्य जीवन में विवाद से बचकर रहें।
 
2. सिंह राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का चौथे भाव में उदय हुआ है। आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी हैं तो मुनाफा कमाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपकी योजनाओं पर काम होगा। धन की आवक बढ़ेगी और पैसों की बचत भी होगी। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। जीवनसाथी के संबंध मजबूत होंगे।
 
3. कन्या राशि : आपकी कुंडली के पहले और दसवें भाव के स्वामी बुध का तीसरे भाव में उदय हुआ है। इसके परिणामस्वरूप लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। करियर और नौकरी में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। प्रमोशन की बात चलेगी। आप अपने कार्य को लेकर बहुत सजग रहेंगे। कारोबारी हैं तो नए समझौते होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। घर परिवार में सभी से संबंधों में सुधार होगा।ALSO READ: वर्ष 2025 में कर्क राशि पर से शनि की ढैय्या होने वाली है समाप्त, जानिए अब क्या करना होगा?
 
4. तुला राशि : आपकी कुंडली के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी बुध का दूसरे भाव में उदय हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपका ध्यान धन कमाने पर ही फोकस रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। आपकी योजनाएं सफल होगी। आप अपने दम पर खुद को आर्थिक रूप से सक्षम बना पाएंगे। धन की बचत भी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। 
 
5. वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी का पहले भाव में उदय हुआ है। इसके फलस्वरूप आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में इंसेंटिव और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। हालांकि कारोबारी हैं तो आपको थोड़ा और मेहनत करना होगी। घर परिवार में खुशी रहेगी।ALSO READ: Makar rashi 2025: वर्ष 2025 में मकर राशि पर से होने वाली है साढ़ेसाती समाप्त, जानिए क्या करेगा अब शनि?
 
6. मकर राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव और नौवें भाव के स्वामी बुध का ग्यारहवें भाव में उदय होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मिर्यों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी है तो आसानी से मुनाफा दोगुना होने की संभावना है। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। अब तक अटके कार्य पूर्ण होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Dev uthani ekadashi puja: देवउठनी एकादशी पर चौकी कैसे बनाएं

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 नवंबर, 2025)

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान

अगला लेख