Astrology: 12 साल बाद गुरु के साथ शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी योग, 7 राशियां हो जाएंगी मालामाल

WD Feature Desk
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (17:03 IST)
Conjunction of Jupiter and Venus: मेष राशि में बृहस्पति विराजमान है। 24 अप्रैल को शुक्र जब मेष राशि में गोचर करेगा तब बृहस्पति और शुक्र की युति बनेगी। बृहस्पति और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग बनेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार करीब 12 साल बाद मंगल की राशि मेष में ये योग बन रहा है। इस योग के चलते 4 राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल जाएगा और वे मालामाल हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 7 राशियां। 
ALSO READ: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा कंगाल रहते हैं इन 4 घरों में रहने वाले लोग
1. मेष राशि : आपकी ही राशि में बन रहा गजलक्ष्मी योग आपके लिए वरदान साबित होगा। अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी और करियर में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा। संतान सुख मिलने की प्रबल संभावना है।
 
2. वृषभ राशि : आपका राशि स्वामी शुक्र ही है। इसलिए यह युति आपके लिए अचानक से धनलाभ देने वाली सिद्ध होगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश जाकर पढ़ने या नौकरी करने के मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा सुख है। 
ALSO READ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सिरहाने इन 5 चीजों में से एक वस्तु रखें
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए गुरु और शुक्र की युति आपका भाग्य खोल देगी। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। हर क्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी। व्यापाररी हैं तो लाभ कमाने में सफल होंगे।
Guru and shukra yuti,
4. कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह युति किस्मत का ताला खोलने वाली है। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा की पदोन्नति तय है। परिजनों के साथ सुखद यात्रा पर जाएंगे। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
 
5. तुला राशि : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। गुरु और शुक्र की युति के चलते आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भोग और विलासिता बढ़ जाएगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मानसिक और आर्थित स्थिति मजबूत होगी। 
ALSO READ: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा कंगाल रहते हैं इन 4 घरों में रहने वाले लोग
6. धनु राशि : आपकी राशि का स्वामी गुरु है। आपके लिए यह युति जीवन के शुभ प्रभाव में वृद्धि होने को आपको लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की होगी।
 
7. मीन राशि : आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु और शुक्र की युति से आपको लाभ होगा। लंबे समस से रुकी योजनाएं प्रारंभ होगी। अटका रुपया मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार के लोगों की सभी जरूरतों को खुलकर पूरा कर पाएंगे और सब लोग आपसे खुश भी रहेंगे।
ALSO READ: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा घर के 10 नियम
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

सोम प्रदोष व्रत आज, पूजन की सरल विधि, शुभ समय और कथा

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख