दिसंबर 2017 : क्या लाया है यह माह आपकी राशि के लिए

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
* दिसंबर 2017 में 12 राशियों का भविष्यफल 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह माह लाभदायक रहेगा। कृषि वर्ग के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होगी। 
 
6, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभदायक रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य लाभ देगी। राजनीति में विरोधी ज्यादा रहेंगे। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 9, 23 शुभ हैं, 12 अशुभ है। 
राम-स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य ठीक होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। 
 
दि. 10, 19 अशुभ हैं, 4 शुभ है। 
गुरु आराधना लाभदायक रहेगी। 
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। कृषि में हानि होगी। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। किसी अनजान से दोस्ती होगी, जो आपको फलेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि हानि देगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। 
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
रामरक्षा स्तोत्र करना लाभदायक रहेगा।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में तकलीफ रहेगी। दोस्त से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। नए वाहन के योग हैं।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परम मित्र से परेशानी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। 
 
दि. 12, 27 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
राधाकृष्ण की आराधना लाभदायक रहेगी। 
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। परिवार का विरोध रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। विपक्ष कमजोर होगा। 
 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। विशेष कार्य में रुकावट आएगी व किसी से सहयोग लेना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा होगी। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में तकलीफ आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होगी। 
 
दि. 7, 16 शुभ हैं, 23 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभदायक रहेगी। 
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में साथियों से मतभेद होंगे। कृषि मध्यम लाभ देगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कारण से परेशानी आ सकती है अत: ध्यान से कार्य करें। 
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 22 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे दिसंबर में है, जानिए कैसा है आपका स्वभाव...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के घर आज आएंगी अपार खुशियां, पढ़ें 28 अप्रैल का दैनिक राशिफल

28 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अगला लेख