दिसंबर माह 2021 का मासिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा इस माह आपका भविष्य

December monthly horoscope 2021
Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (11:26 IST)
December mah ka masik rashifal 2021: दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा। आओ हैं कि इन ग्रह परिवर्तन का 12 राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा।
 
 
क्या होगा 12 राशियों पर असर ( Effect on 12 zodiac signs )
 
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशपूर्ण कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।
 
2. वृषभ : इस माह समस्याओं का अंत होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से यह माह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला है। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। अनावश्यक चिंता से घिरे रहेंगे।
 
3. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
 
4. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह आपके लिए ठीक नहीं है। 
 
5. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।
December monthly rashifal 2021
6. कन्या : इस माह कुछ जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब होगा। कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नया करने का मौका मिलेगा। इस माह खर्चे बहुत होंगे। आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा।
 
7. तुला : इस माह आपको राहत मिलेगी। घर परिवार में शांति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन और संतान सुख मिलेगा। आर्थिक उन्नती भी होगी। सेहत में भी सुधार होगा।
 
8. वृश्‍चिक : आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन हानि होने के योग हैं। व्यर्थ के खर्चे न करें और सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार के प्रति जिम्मेदार बनें और यदि आप शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हैं तो लाभ होगा।
 
9. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।
 
10. मकर : इस माह आप लेन-देन और वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का बोझ रहेगा। परिवार में विशेष सुख प्राप्त होगा।
 
11. कुम्भ : यह माह आपके लिए उत्तम है। चिंताएं समाप्त होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत का फल मिलेगा। बाकी सब कुशल रहेगा। 
 
12. मीन : यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम बढ़ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: राशिनुसार आज का भविष्यफल: जानिए 23 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा

23 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

23 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख