आपका जन्म 28 जून से 7 जुलाई और 18 से 25 जुलाई के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशि पथ से परे भी कई राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है दसवीं राशि डॉग।
 
 
1.अं‍तरिक्ष में दो डॉग स्टार्स है- व्याध तारा (Sirius) और प्रस्वा (Procyon) तारा। व्याध तारे को संस्कृत में लुब्धक कहा जाता है। लुब्धक का अर्थ शिकारी होता है। यह तारा रूद्र का प्रतीक भी है। प्रस्वा को भारतीय नक्षत्रों में पुनर्वसु नक्षत्र का भाग माना जाता है, लेकिन उस नक्षत्र में और भी तारे शामिल हैं। उक्त दोनों तारा मंडल को इसलिए श्वान कहा जाता है क्योंकि यह तारे महाश्वान तारामंडल में स्थित हैं।
 
 
2.यदि आपका जन्म 28 जून से 7 जुलाई और 18 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हुआ है तो आपकी राशि डॉग है। आपमें जबर्दस्त विजन पॉवर है। इस पॉवर के कारण ही दुनिया आपका सम्मान करती है। अपने विरोधियों को चुप करवाने के लिए आपकी नजर ही काफी है। यदि आप अपने माता और पिता के आज्ञाकारी रहेंगे तो सदा सफल होते रहेंगे।
 
 
3.अतिरिक्त सावधानी आपकी परेशानी का कारण भी बन जाती है। आप दूसरों से हमेशा बेहतर दिखने का प्रयास करते हैं और उसमें कुछ हद तक सफल भी होते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप किसी तरह की फिजूल हरकत और बातों पर ध्यान न दें और ध्यान हमेशा लक्ष्य पर ही रखें।
 
 
4.लोग समझते हैं कि आप बेवजह ही परेशान करते हैं और होते रहते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है। आप न्याय का राज कायम रहे और आपकी उपस्थिति को लोग समझे इसीलिए ऐसा करना आपका स्वभाव बन गया है। आप एक सफल न्यायाधीश की तरह हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

सभी देखें

नवीनतम

10 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

10 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

इस बार सावन सोमवार पर बन रहे हैं अद्भुत योग संयोग, 5 कार्य करने से मिलेगा लाभ

सावन के सोमवार की पूजा विधि क्या है?

सावन में कब कब सोमवार रहेंगे

अगला लेख