गुरु का नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के भाग्य को चमका देगा

बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों को होगा लाभ

WD Feature Desk
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (15:31 IST)
Guru ka nakshatra parivartan 2024: गुरु अभी रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। बृहस्पति ग्रह 20 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन मंगल के नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र में शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर प्रवेश करेगा। जो व्यक्ति मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेते हैं उन पर मंगल का प्रभाव देखा जाता है यही कारण है कि इस नक्षत्र के जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं। इस नक्षत्र में गुरु के गोचर को शुभ माना जाता है।ALSO READ: मंगल का होगा वृषभ राशि में गोचर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
 
1. मेष राशि- आप पर गुरु और मंगल की 20 अगस्त तक कृपा बनी रहेगी। हर कार्य में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के प्रबल योग हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। हो सकता है कि रुका हुआ धन वापस मिल जाए। परिवार में खुशियां रहेंगी।
 
2. कर्क राशि- गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको बेहद लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सभी अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा का योग बनेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।ALSO READ: Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति
 
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए गुरु का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश मानसिक तनाव दूर करेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
 
4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कई तरह के शुभ समाचार लेकर आएगा। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा और व्यापार में विस्तार संभव है। मानसिक परेशानी दूर होकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
 
5. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों पर मंगल और गुरु की कृपा से कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत होगी। इनकम के नए मार्ग खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ जाएगा। मनचाहा लाभ होगा।ALSO READ: Guru uday 2024: बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय, 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

ग्रहों की चाल और आपका भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई से 3 अगस्त तक)

काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए सिद्ध माने जाते हैं ये 5 नाग मंदिर, क्या है पौराणिक मान्यता

प्रियंका गांधी के तारे सितारे क्या कहते हैं, क्या बन सकती हैं विपक्ष का चेहरा?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

नागपंचमी के दिन करें इन चीजों का दान, ये 6 उपाय देंगे हर परेशानी से मुक्ति, मिलेंगे ये लाभ

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

तीसरे मंगला गौरी व्रत पर के दिन क्या करना चाहिए, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज ये 5 राशियां रखें सावधानी और संयम, पढ़ें 29 जुलाई का ताजा राशिफल

29 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख