बृहस्पति मेष में मार्गी, 4 राशियों के लिए है वर्ष 2024 का सबसे ज्यादा शुभ समय

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (15:08 IST)
Mesh rashi me brihaspati ka prabhav: 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7 बजकर 08 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हो गए हैं। बृहस्पति के मार्गी होने से 4 राशियों का अटके कार्य पूर्ण होंगे और समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इन 4 राशि वालों को गुरु के मार्गी होने से बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आओ जानते हैं कि आपकी राशि इसमें शामिल है या नहीं।
 
1. मेष राशि : मेष राशि के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ होने वाला है क्योंकि गुरु आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे आपके दिमाग का भ्रम मिटेगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आपके भाग्य के द्वार भी खुलेंगे। धर्म कर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आपके अब तक के अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सभी विवादों का अंत होगा। हालांकि आपके सेहत का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।
 
2. मिथुन राशि : आपके दसवें भाव और सातवें भाव के स्वामी गुरु का ग्यारहवें भाव में मार्गी होना बहुत ही शुभ है। आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। नौकरीपेशा का प्रमोशन या इन्क्रीमेंट रुका हुआ है तो अब उम्मीद कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। मिथुन राशि के उन लोगों के लिए यह समय उत्तम कहा जाएगा।
 
3. कर्क राशि : आपके छठे भाव और नौवें भाव के स्वामी अब दसवें भाव में मार्गी हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके पेशेवर जीवन की समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में बदलाव करने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की तय है। व्यापारी हैं तो कमाने के और भी कई अवसर मिलेंगे। बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशी का महौल रहेगा। क़ानूनी मामले निपट जाएंगे। माता का आर्शीवाद मिलेगा।
 
4. सिंह राशि : आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बृहस्पति का आपके नौवें भाव में मार्गी गोचर होगा। गुरु का यह गोचर आपके लिए राहत लेकर आ रहा है। आपकी सेहत में सुधार होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आत्मविश्वासी और साहसी बनेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते भी मधुर बनेंगे। शिक्षा और बच्चों की चिंता समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

सिद्धार्थ संवत्सर में सूर्य राजा, बुध धनेश, जानें कैसा होगा विश्व के लिए हिन्दू नववर्ष

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, क्या है सूतक काल का समय, 12 राशियों पर प्रभाव

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

01 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

01 अप्रैल 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

साल का चौथा महीना अप्रैल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली (पढ़ें मासिक भविष्‍यफल)

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए हमेशा पर्स में रखें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

क्या शनिदेव सभी को दण्ड व कष्ट देते हैं...!

अगला लेख