गुरु पुष्य नक्षत्र और 12 राशियां, जानिए Guru Pushya का शुभ संयोग क्या लाया है आपके लिए

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:42 IST)
Guru Pushya Nakshatra Yoga 2021 : 28 अक्टूबर 2021 को गुरु पुष्‍य नक्षत्र का शुभ योग है। इस दिन ग्रहों के शुभ संयोग और मुहूर्त भी बन रहे हैं। दिवाली की खरीदारी के लिए यह शुभ दिन है। आओ जानते हैं कि इस दिन कैसा रहेगा आपका दिन और क्या होगा इस दिन आपके जीवन में खास। जानते हैं इस दिन का राशिफल ( Guru Pushya Nakshatra Rashifal 2021 ).
 
 
28 अक्टूबर 2021 का राशिफल ( Guru Pushya Nakshatra Rashifal 2021 ).
 
मेष ( Mesh ) : आपके लिए यह दिन शुभ है और आज के दिन आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी। हालांकि आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। खर्चों पर भी लगाम लगाना होगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। कर्च लेने और देने से बचें। क्रोध न करें और परिवार में खुशी का महौल बनाकर रखें।
ALSO READ: गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानिए शुभ और अशुभ कार्य
वृषभ ( Vrishabha ) : नौकरी में पदोन्नती के योग और व्यवसाय में लाभ की संभावना है। हालांकि आपको अपनी भावना और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा सफल होगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
मिथुन ( Mithu ) : अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं और अचानक धन मिलने की संभावना है। नौकरी में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी मिल सकती है। हालांकि आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नई योजना बना रहे हैं तो परिवार की सलाह जरूर लें।
 
कर्क ( Kark ) : भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी के अटके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी और नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। घूमने का प्लान बन सकता है।
सिंह ( Singh ) : आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको आगे बढ़ने के अवसार मिलेंगे। नौकरी में संयम बरतें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि उधर लेने और देने से बचें।
 
कन्या ( Kanya ) : आपका कामकाज ठीक रहेगा। दूसरों की बजाय खुद के दिमाग से काम लें। उधर लेने और देने से बचें। यात्रा शुभ रहेगी। धन प्राप्त के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। 
ALSO READ: Guru Pushya : गुरु पुष्य क्या है, शुभ फल देने वाले इस नक्षत्र की 25 बड़ी बातें
तुला ( Tula ) : अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और सेहत के प्रति सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से कड़वी बातें न कहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। भूमि और भवन से लाभ हो सकता है। निवेश में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा और व्यापरियों के लिए समय अनुकूल है।
 
वृश्चिक ( Vrishchik ) : आपकी सभी परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ समय है। उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलेगी। 
 
धनु ( Dhanu ) : परिवार से संबंध बनाकर रखें क्योंकि परिवार की मदद से कुछ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तनाव नहीं रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे इसका लाभ मिलेाग। निवेश सोच-समझकर करें।
ALSO READ: गुरु पुष्य 2021 : गुरुपुष्य नक्षत्र के देवता कौन हैं, किसे करें प्रसन्न इस अति शुभ योग में
मकर ( Makar ) : परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। चोट लगने की संभावना है। गृहस्थ जीवन अच्‍छा रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारी को लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। 
 
कुंभ ( Kumbh ) : निवेश का जोखिम उठाने से पहले सोच समझ लें। नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। बेरोजगार हैं तो खुशी का समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपके अटके कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।
 
मीन ( Meen ) : आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। निवेश में जोखिम लेने की स्थिति बनेगी। उधार लेने और देने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

भारत में कहां की है सबसे प्रसिद्ध गणगौर, कहां लगता है गणगौर मेला, जानिए तिथि, परंपराएं और महत्व

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा

नवरात्रि की दूसरी देवी मां ब्रह्मचारिणी की कथा

सभी देखें

नवीनतम

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

29 मार्च को शनि और राहु की युति से बन रहा है पिशाच योग, बचने के 10 उपाय

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, क्या है सूतक काल का समय, 12 राशियों पर प्रभाव

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

अगला लेख