27 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी
* दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 

 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:-'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे तथा अस्थिरता बनी रहेगी। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु किसी बात को लेकर छोटे भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के ग्रह वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। शुभ कार्य के लिए माता का आशीर्वाद लें। माता के आशीर्वाद से आपको स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। मान, प्रतिष्ठा धन प्राप्त होगा। संतान के लिए भाग्यशाली समय है। आपकी व्यक्तिगत सफलता को लेकर आप चिंतित रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। शीत संबंधित रोग आपको हो सकता है। जीवनसाथी का सम्मान करें। प्रेम प्रसंग वालों को सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:-'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कार्य करने में अधिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में सभी का सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों के ग्रह बहुत प्रभावशाली है उनसे सामंजस्य बनाकर रखें। उनके पराक्रम से आपको सफलता मिलेगी। माता का आशीर्वाद आप प्राप्त होगा। पुत्री संतान के लिए शुभ समय है। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी के धार्मिक विचार हैं। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना हो सकती हैं। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा नौकरी में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं कार्य करने में उदासीनता महसूस करेंगे। ऊर्जा की कमी रहेगी। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना सोचे समझे बोलने से आप परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार में बड़ों से सामंजस्य बनाकर रखें। सावधान रहें बिना किसी कारण के भी विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। पुत्री से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। पेट संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल नहीं होने से कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपे ॐ ह्रीं सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। अच्छे ग्रहों के प्रभाव के कारण मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। समाज में बहुत सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा। अधिक क्रोध न करें एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शरीर में गर्मी की अनुभूति करेंगे। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता को आपसे अधिक लगाव रहेगा। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के द्वारा आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सही सलाह दी जा सकती है। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित और परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी परेशानी के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा, अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। इसी कारण से परिवार में विवाद हो सकता है। भाइयों से सामंजस्य बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के आशीर्वाद से आप को स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। संतान से व्यवहार में सामंजस्य बनाकर कर रखें। गुप्त शत्रुओं के द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। उनके द्वारा दी गई सलाह को मानने से आपके कार्य सिद्ध होंगे। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'।
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में आज भरपूर ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में विशेष पद प्राप्त हो सकता है। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान का भाग्य अच्छा रहेगा। हड्डी एवं जोड़ों के रोग से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति सम्मान बनाए रखें एवं उनकी सलाह मानें आपको लाभ मिलेगा। ससुराल से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पिता से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्य में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। परिवार में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। संतान के लिए समय शुभ है। संतान की सफलता से प्रसन्नता बनी रहेगी, परंतु मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे। इससे मन उदास बना रहेगा। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी को वर्तमान में क्रोध अधिक आएगा। अतः जीवनसाथी से विवाद न करें। ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावट पैदा होगी। आय के साधनों में समस्या पैदा होगी। पुराना दिया हुआ धन वापस लौटने में रुकावट आएगी। कानूनी मामलों में समस्या पैदा होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव करेंगे एवं निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। माता एवं भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में आपकी बुद्धिमानी के कारण सब लोग आप से सलाह लेंगे। पेट संबंधी रोग में आराम मिलेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी के विचारों से मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। प्रेम पूर्ण वातावरण बनाकर रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। भाग्य प्रबल होने से आपके सारे कार्य संपन्न होंगे। रुके हुए कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय के दृष्टिकोण से कोई यात्रा हो सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा तथा अस्थिरता रहेगी। कार्यों में रुकावट आएगी तथा मन में थकान महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा तथा मन अस्थिर रहेगा। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष से मन संतुष्ट रहेगा, परंतु संतान से आपके विचारों से तालमेल नहीं बैठ पाने से अत: विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की बुद्धि प्रखर है। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। अधिक क्रोध ना करें एवं जीवनसाथी से भी सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना कर रखें। नहीं तो पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। आपको ससुराल में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना हो सकती है। भाग्य से संबंधित रुकावट पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा विश्वास बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सब लोग आपसे सलाह लेंगे। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको चाहिए कि पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाएं। ससुराल से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। आज का दिन आनंद पूर्ण तरीके से बीतेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य :-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा परिस्थितियों में निर्णय लेने में असमंजस पैदा होगा। किसी बात को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। समाज में किसी से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कल्पनाशीलता बनी रहेगी। तनाव अधिक न लें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पुत्री संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपकी छबि खराब की जा सकती है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं। ससुराल पक्ष में कोई विशेष कार्य हो सकता। कार्यक्षेत्र में संघर्ष रहेगा। पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने में परेशानी होगी। कानून संबंधी मामलों में परेशानी उत्पन्न होगी।
 
मीन राशि के लिए उसका कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परेशानियां खत्म होगी। परिवार में अधिक मान-सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से भाग्य बढ़ेगा। आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यापार बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली रुकावटें दूर होगी। व्यवसाय की दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। माता की सेवा करें जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी।
 
Jyotishacharyapt.vijaytrivedi@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख