जून महीने में ग्रहों की चाल, इन 5 राशियों के बदलेंगे हाल

Webdunia
June mah 2022 ka rashifal : जून के महीने में माह 5 ग्रहों की चाल बदली है। ग्रहों की चाल के बदलने के कारण सभी राशियों पर इसका शुभ और अशुभ असर देखने को मिल रहा है। 3 जून को बुध मार्गी, 5 जून को शनि कुंभ में वक्री, 15 को सूर्य मिथुन में, 18 जून को शुक्र वृषभ में और 27 जून को मंगल मेष में प्रवेश करेगा। आओ जानते हैं कि कौनसी ऐसी 5 राशियां हैं जिनके बदलेंगे हाल।
 
 
1. वृषभ राशि जून माह राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope June 2022 ) : यह माह परिवार में आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यापारी हैं तो निवेश में लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह समय सतर्क रहने का है। विवाहित हैं तो जीवनसाधी का भरपूर साथ मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा।
 
2. मिथुन राशि जून माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार के लिए शुभ है। व्यापारियों के लिए भी यह शुभ लाभ का समय है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की संभावना है और किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं। विवाहित हैं तो परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है। 
 
3. सिंह राशि जून माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार में खुशियां लेकर आया है। कारोबारी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा के लिए यह माह सकारात्मक परिणाम वाला है। स्कूली छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। सेहत की दृष्टि से यह माह सिरदर्द की समस्या वाला रहेगा। इस माह दुर्घटना से भी बच कर रहना होगी। छोटी मोटी चोट लग सकती हैं या मोच हो सकती है।
 
4. कन्या राशि जून माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope June 2022) : परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कारोबारी हैं तो आप व्यर्थ के कामों में अपना सामर्थ्य लगाने की बजाए सही कामों में लगाएंगे तो अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा। नौकरीपेशश हैं तो उन्नती के योग है। तनख्‍वाह बढ़ सकती है। छात्र हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। पहले से ही किसी के सात रिलेशन में हैं तो किसी कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
 
5. धनु राशि जून माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope June 2022): आपकी राशि यदि धनु है तो जून का महीना आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा। यानी आय में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ेगा। उधार दिया रुकया वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। घर में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होना संभव है। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

अगला लेख