जून 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, कृषि हानि देगी, नौकरी में अधिकारी से परेशानी आएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। नेत्र संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी।
 


 

 
दि. 5, 18 शुभ, 11 अशुभ है।
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। कृषि सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा होगी।
 
दि. 8, 20 शुभ, 3 अशुभ है।
 
गायत्री चालीसा लाभप्रद।
 
 


 


मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6, 21 शुभ, 8 अशुभ है।
 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद।
 
 


 


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य लाभ देगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। स्त्री को कष्ट रहेगा। भाई से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से विरोध हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
 
दि. 3, 21 शुभ, 7 अशुभ है।
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि हानि देगी। घर-परिवार से मतभेद रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में परेशानी आ सकती है। राजनीतिक सहयोग से सफलता मिलेगी।
 
दि. 8, 24 शुभ, 14 अशुभ है।
 
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।


 


 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। धार्मिक यात्रा होगी।
 
दि. 11, 23 शुभ, 6 अशुभ है।
 
श्री गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि हानि देगी। नौकरी में परेशानी आ सकती है। घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री से विरोध होगा। किसी की दोस्ती नुकसान दे सकती है, ध्यान दें। स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।
 
दि. 7, 21 शुभ, 19 अशुभ है।
 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में परिवर्तन आएगा।
 
दि. 6, 18 शुभ, 4 अशुभ है।
 
राहु जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
 


 


धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है। भाई को कष्ट रहेगा। माता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप न करें।
 
दि. 12, 26 शुभ, 8 अशुभ है।
 
हनुमान चालीसा लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। भाई से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, सामान्य ध्यान रखें।
 
दि. 4, 16 शुभ, 6 अशुभ है।
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य कष्ट रहेगा। स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ योग हैं।
 
दि. 5, 20 शुभ, 7 अशुभ है।
 
देवी आराधना लाभप्रद।
 
 


 




मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। स्त्री पक्ष से परेशानी आ सकती है। किसी अनजान से धोखा हो सकता है, ध्यान रखें।
 
दि. 13, 28 शुभ, 9 अशुभ है।
 
श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम

पुराणों में क्या लिखा है कश्मीर की भविष्यवाणी के बारे में?

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

सभी देखें

नवीनतम

08 मई 2025 : आपका जन्मदिन

08 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

मोहिनी एकादशी 2025: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त

14 मई 2025 को बृहस्पति करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क, 2 के लिए शुभ

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग 2025, जानें नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त