ketu Gochar : 18 मई 2025 तक केतु के कन्या राशि में होने से होगा इन 4 राशियों को अपार लाभ

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 जून 2024 (10:50 IST)
Ketu in kanya : ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी और छाया ग्रह माना गया है। यह एक राशि में 18 माह तक विराजमान रहता है। फिलहाल यह कन्या राशि में गोचर कर रहा है। 18 मई 2025 को यह कन्या से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। वर्तमान में इसके कन्या राशि में होने से से 4 राशियों को अपार लाभ होने वाला है। वह लाभ भले ही धन का हो या किसी ओर कार्य का हो।ALSO READ: 2025 में राहु-केतु के गोचर से पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तगड़ा मुनाफा होगा
 
केतु ग्रह ने 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया और इस राशि में में वह 18 मई 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहेंगे। 
 
1. मेष राशि Aries: आपकी राशि में से गुरु चांडाल दोष समाप्त हो गया है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है।  
 
2. वृषभ राशि Taurus: केतु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो रहा है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें।ALSO READ: Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
 
3. कन्या राशि Virgo: अब तक चले आ रहे संकट दूर होंगे। आए के नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। पारिवार में खुशहाली कायम होगी। प्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। कोई खुश कबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। 
 
4. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।ALSO READ: आपको शनि, राहु-केतु के दुष्‍प्रभाव से बचाएंगे ये 6 सरल प्रयोग
 
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

भारत में कहां की है सबसे प्रसिद्ध गणगौर, कहां लगता है गणगौर मेला, जानिए तिथि, परंपराएं और महत्व

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा

नवरात्रि की दूसरी देवी मां ब्रह्मचारिणी की कथा

सभी देखें

नवीनतम

29 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

29 मार्च 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?

इन तीन तारीखों पर जन्मे लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, दुनिया जीतने का रखते हैं दम

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं? | Do n Donts of Surya grahan

अगला लेख