Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य के मकर राशि में जाने से 5 राशियों की चमक गई है किस्मत

हमें फॉलो करें सूर्य के मकर राशि में जाने से 5 राशियों की चमक गई है किस्मत
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (18:23 IST)
Surya Gochar 2023: सूर्य ग्रह ने 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर किया है। सूर्य के मकर में गोचर से 7 राशियों को छोड़कर 5 राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। जब तक सूर्य मकर राशि में रहेंगे तब तक इन राशियों को अवसर को चूकना नहीं चाहिए। जो भी अटके कार्य हैं वह सभी पूर्ण करने में लग जाना चाहिए।
 
मेष राशि | Aries: सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा जो कि त्रिकोणभाव के स्वामी के रूप में राज योग बना रहा है। नौकरी में आपकी उन्नति चार गुना बढ़ जाएगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो जमकर मुनाफा कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आपने अहंकार किया तो किसी से वाद विवाद होगा। 
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। यह आपके आत्मविश्वास और साहस में इजाफा करेगा। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यात्रा का योग बनेंगे। भाई-बहनों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।
 
धनु राशि | sagittarius: सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धन की बचत करने में सफल होंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा अन्यधा वाद विवाद हो सकता है।
 
मकर राशि | Capricorn: सूर्य आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर आपको ऊर्जावान बनाएगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी। व्यापरी हैं तो लाभ होगा। साझेदारी का व्यापार है तो सावधानी से कार्य करना होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 
मीन राशि | Pisces: सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें में गोचर कर रहा है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में लाभ होगा। वरिष्ठों से आपको सराहना मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आपकी सेहत में सुधार होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 जनवरी 2023 : आपका जन्मदिन