Publish Date: Tue, 05 Jul 2022 (11:15 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jul 2022 (11:18 IST)
Malika yog : बुध ग्रह 2 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं जो 17 जुलाई तक यहीं रहेंगे। यहां पर पहले से ही सूर्य के होने से बुधादित्य योग बन रहा है। दूसरी ओर मिथुन में बुध का गोचर भद्र योग भी बना रहा है और इस समय कई महापुरुष योग बन रहे हैं जिसे ग्रह मालिका योग कहते हैं। जैसे शनि मकर में, गुरु मीन में, मंगल मेष में और मिथुन बुध में यानी की स्वयं की राशि में बैठे हुए हैं। साथ ही शुक्र भी 10वें भाव में हैं। ऐसे में यह मालिका योग बन रहे हैं। आओ जानते हैं किस राशि पर कैसा होगा असर।
1. मेष : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
2. वृषभ : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
3. मिथुन : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। सेहत में सुधार होगा।
4. कर्क : बुध आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। मार्गी बुध मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।
5. सिंह : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
6. कन्या : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
7. तुला : बुध आपकी राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सकर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
8. वृश्चिक : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
9. धनु : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में सतर्क रहें।
10. मकर : बुध आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा।
11. कुंभ : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों और शिक्षा में परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है।
12. मीन : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार में खुशियां रहेगी।
webdunia
Publish Date: Tue, 05 Jul 2022 (11:15 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jul 2022 (11:18 IST)