मंगल 16 अक्टूबर तक है वृषभ राशि में, क्या चल रहा है 12 राशियों की जिंदगी में

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (17:09 IST)
Mars transit in taurus 2022 : मंगल ग्रह का धरती पर और यहां के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव मानाया गया है। मंगल ग्रह 10 अगस्त से ही वृषभ राशि में भ्रमण कर रहा है, जो 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। मंगल के इस गोचर के दौरान 12 राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि पर नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ रहा।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का प्रवेश आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। खर्चों को लेकर सतर्क रहें। छात्रों के लिए गोचर शुभ है। विवाहित लोगों के लिए समय सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी है।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा जिसके चलते माता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। लेन-देन करते वक़्त सावधान रहें। यात्रा के दौरान भी सतर्क रहें।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। सेहत खराब कर सकता है। साझेदारी के व्यापार और दांपत्य जीवन में भी तार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का प्रवेश लाभकारी है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी सराहना होगी, प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। छात्रों के लिए भी अच्‍छा समय है।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का परिवर्तन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी बनेगी। छात्रों के लिए समय अच्‍छा है। माता की ओर से सहयोग मिलेगा। 
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर अचानक लाभ प्रदान करेगा। हालांकि खर्चों को भी बढ़ा सकता है और सभी की सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर माता की सेहत का ध्यान रखें। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
7. तुला राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल का परिवर्तन अचानक होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है। घटना दुर्घटना से बचकर रहें और वाणी पर संयम रखें।
 
8. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सा‍तवें भाव में मंगल का गोचर साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा लेकिन दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी और खुद की सेहत का ध्यान रखें।
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर रोग और शत्रुओं का नाश करेगा। परीक्षा में सफलता दिलाएगा। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल का परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। खासकर छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में भी उन्नति या पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का प्रवेश जीवनसाथी से संबंध मजबूत करेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की भी संभावना है। संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर आपके पराक्रम को बढ़ा देगा। आप अपने शौक पूरे कर पाएंगे। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी। नौकरी और व्यापार में भी समय अनुकूल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

अगला लेख