मंगल का मेष राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk
सोमवार, 3 जून 2024 (12:14 IST)
Mars transit in Aries: मंगल 1 जून 2024 की दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। स्वराशि और उच्च का मंगल बलवान होता है। इससे रूचक राजयोग का निर्माण भी होता है। ज्येष्ठ माह में मंगल के मेष राशि में जाने से 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद। भाग्य का तारा चमक जाएगा। जल्दी से जान लें कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
ALSO READ: Mangal Gochar : मंगल का मेष राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद
1. मेष राशि : आपके सितारे तो वैसे ही बुलंदी पर हैं और अब ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आपमें आत्मविश्वास, जोश, शक्ति, साहस और उत्साह बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। घर परिवार में खुशी रहेगी। हर तरह की चुनौतियों से आप निपट लेंगे। बस शत्रुओं से सतर्क रहेंगे तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
 
2. वृषभ राशि : मंगल के गोचर के कारण करियर, नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। जीवन साथी के साथ बेवझ की बहस के चलते परेशानी उठाना पड़ सकती है। दांत और आंखों में समस्या हो सकती है।
 
3. मिथुन राशि : आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आप अनुशासनबद्ध हो जाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। हनुमानजी का आशीर्वाद मिलेगा। 
 
4. कर्क राशि : आपके लिए मंगल का मेष में गोचर शुभ रहेगा। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में दोगुना लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ जाएगा। पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार में बुलंदियां हासिल करेंगे। हालांकि परिवार में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन उनसे निपटने में आप सक्षम हैं। 
 
5. सिंह राशि : आपके लिए भाग्य के द्वार खुल जाएंगे। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होगी। निवेश से लाभ होगा। आपके शत्रु पराजित होंगे। वरिष्ठों और गुरुओं के साथ ही हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
ALSO READ: Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल
6. कन्या राशि : मंगल के मेष में गोचर के कारण कार्यक्षेत्र में कई तरह की रुकावट उठानी पड़ सकती है। आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा। करियर के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। नौकरी में कार्य का दबाव रहेगा। व्यवसाय में धन हानि के योग है। रिश्ते और सेहत को लेकर सावधानी बरतें।
Mars transit 2024
7. तुला राशि : मंगल का गोचर आपके परिवार और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। करियर और नौकरी में असावधानी के चलते परेशानी उठाना पड़ सकती है। व्यापार में समय मिलाजुला रहेगा। सिर दर्द या माइग्रेन जैसी परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए सेहत लेकर आया है। इसी के साथ ही यह शत्रुओं को परास्त करेगा। हनुमान जी की कृपा से कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो तगड़ा लाभ होगा। यात्राओं से लाभ होगा। परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
ALSO READ: Neem Puja vidhi: कैसे करें नीम के पेड़ की पूजा कि होगा मंगल दोष दूर
9. धनु राशि: मंगल के गोचर के कारण बने रूचक योग का आपको लाभ मिलेाग। लंबी यात्रा के योग हैं और करियर में उन्नति करेंगे। नौकरी में पदोन्नति तय है। व्यापार में सफलता हासिल होगी। आपकी योजनाएं सफल होगी। धन प्राप्ति के रास्ते सुगम बनेंगे। 
 
10. मकर राशि : आपकी सुख सुविधाओं में कमी के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक कार्य के दबाव के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफ कम होने की संभावना है। रिश्ते और सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए मंगल का गोचर आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। करियर में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापारी है तो सफलता मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको ज्यादा धन लाभ होगा। जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
 
12. मीन राशि : मंगल के गोचर के चलते आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। करियर के मोर्चे पर सफल रहेंगे। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते और सेहत में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन श्लोकों का पाठ

आंध्र प्रदेश का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां हवा में तैरता है स्तंभ

Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर

Sarva pitru amavasya 2024 date: सर्वपितृ अमावस्या कब है 1 अक्टूबर या 2 अक्टूबर 2024?

सभी देखें

नवीनतम

Mahalakshmi yog: मिथुन राशि में बना है अतिशुभ महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर का राशिफल, आज इन 4 राशियों की होगी व्यवसाय में उन्नति, पढ़ें बाकी राशियां

28 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Surya grahan 2024 : सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब करें श्राद्ध, तर्पण

अगला लेख