मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

डॉ. अविनाश शाह
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (16:29 IST)
Mars in Gemini 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, मंगल ग्रह को भूमि-पुत्र भी कहा जाता है। ज्योतिष मतानुसार मंगल ऊर्जा, कार्य, साहस, वीरता, उमंग और शारीरिक दृढ़ता के कारक ग्रह माने जाते हैं। मंगल का गोचर में राशि परिवर्तन भी कई क्षेत्रों में विशेष प्रभाव रखने वाला होता है। सामान्य रूप से मंगल एक राशि पर 40 से 45 दिनों तक विराजमान रहते हैं परंतु जब मंगल वक्री अवस्था में हो अथवा विशेष परिस्थिति में एक राशि पर कई महीनों तक भी विराजमान हो सकते हैं।ALSO READ: अमिताभ बच्चन की कुंडली में बने राजयोग, शनि के गोचर से होगा जीवन में परिवर्तन
 
मंगल का राशि परिवर्तन देश-दुनिया पर सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला होगा, वर्तमान समय में मंगल अपनी नीच राशि कर्क में वक्री होकर विराजमान थे, जिससे देश दुनिया में प्राकृतिक घटनाएं, आग जनी, हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई थी। परंतु 21 जनवरी 2025 को मंगल राशि परिवर्तन करके वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश किए हैं। मिथुन राशि में मंगल के जाने से हिंसक घटनाओं, आगजनी पर काबू पाया जा सकेगा तथा देश दुनिया में युद्ध विराम भी हो सकता है। बुध की राशि में मंगल के जाने से सर्दी का प्रकोप भी कम होगा तथा यहां मंगल कुछ शुभ फल करेगा। मंगल के गोचर में राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्ति होगी।
  
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अप्रत्याशित लाभ देने वाला होगा। मेष राशि वालों के तीसरे भाव में मंगल का प्रवेश होगा, जिससे व्यक्ति का पराक्रम, साहस, मान, सम्मान में वृद्धि होगी तथा कार्य क्षेत्र में भी नई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तृतीय भाव में मंगल के होने से व्यक्ति का अपने भाई बंधुओ से विवाद तथा मतभेद हो सकते हैं। यह अवसर आर्थिक दृष्टि से अच्छा होगा। मंगल का राशि परिवर्तन धार्मिक यात्रा के लिए भी उत्तम माना जाता है।ALSO READ: वर्ष 2025 में लाल किताब के अनुसार शनि, राहु और केतु से बचने के लिए करें 5 अचूक उपाय
 
2. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है तथा मंगल का परिवर्तन भाग्य की वृद्धि करेगा। इन राशि वालों के लिए मंगल भाग्य स्थान का स्वामी होकर लाभ स्थान में विराजमान होंगे जिससे कार्य क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होगी तथा आर्थिक लाभ भी होगा। व्यक्ति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है, जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनकी इच्छा पूर्ण होगी।
 
3. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर दशम भाव में होगा, जोकि अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि मंगल दशम भाव में दिगबली होंगे। दशम भाव में मंगल के गोचर से कार्य क्षेत्र में वित्तीय लाभ हो सकता है तथा व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो लोग संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं। उनके लिए यह समय अत्यंत शुभ है तथा इस समय में इन राशि वालों को मकान की प्राप्ति हो सकती है तथा कन्या राशि वाले लोगों को संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है।
 
4. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होगा, छठे भाव में मंगल का जाना शुभ माना जाता है तथा इससे मकर राशि वाले लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी तथा शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा तथा किसी तरह की धार्मिक यात्रा हो सकती है। इन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा कोर्ट कचहरी मुकदमे में विजय हासिल हो सकती है।

shahpharma007@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी अपने कार्य में सफलता, जानें 05 जून का दैनिक राशिफल

05 जून 2025 : आपका जन्मदिन

05 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख