Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Monthly Horoscope November 2021: नवंबर माह का मासिक राशिफल, जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत

हमें फॉलो करें Monthly Horoscope November 2021: नवंबर माह का मासिक राशिफल, जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमेशा रहता है और हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से दिन कभी अच्छा तो कभी खराब रहता है। यहां जानिए नवंबर का माह सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है।
 
जानें अपना मासिक राशिफल-  
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह रोजगार प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा और नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होने के योग हैं। किसी भी अनजान पर विश्वास दुखदायी होगा।
 
दिनांक 6, 18 शुभ हैं, 11 अशुभ हैं। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ होगा। बहन को रोजगार में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। जीवनसाथी को मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। आपको रोजगार के लिए नए रास्ते मिलेंगे।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ हैं। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी राजनीतिक पार्टी से पद का प्रस्ताव आ सकता है लेकिन विवेक से निर्णय लें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही तीर्थयात्रा के योग हैं।
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 18 अशुभ हैं। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु खर्च के कारण परेशानी रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। भाई से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। माह अंत में पत्नी को रोजगार प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। किसी उच्च संस्थान से प्रतिष्ठा वाला कार्य प्राप्त होगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 16 अशुभ हैं। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को मानसिक रूप से परेशानी आएगी। बच्चों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, जो लाभ वाला होगा।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ हैं। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह रोजगार प्राप्ति वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में तकलीफ रहेगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। बहन के घर में खुशी का अवसर आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में हिस्सेदारी वाली बात होगी, जो लाभप्रद भी हो सकती है हानि भी आपको ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 13 अशुभ हैं। शिवशक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार में मनमुटाव वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माह के अंत में अच्छा रहेगा। पुराना साथी से आपकी मुलाकात फायदे वाली रहेगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 5 अशुभ हैं। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा तकलीफ वाला हो सकता है। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। किसी मित्र से साथ में व्यापार ठीक रहेगा। पिता को किसी नए पद पर कार्यरत होना पड़ेगा, परंतु वह ठीक नहीं होगा।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ हैं। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से पहले से अच्छा व्यवहार रहेगा। मीडिया के कारण परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए स्थान की यात्रा होगी, जो आपको परेशानी में डाल सकती है।
 
दिनांक 14, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ हैं। गुरु आराधना करें।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। माता के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा तकलीफ दे सकती है। विदेश यात्रा के योग टल सकते हैं। संतान को रोजगार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी को लेकर खुशी मिलेगी।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ हैं। भैरव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु माह अंत में मध्यम रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। बच्चों को लेकर खुशी प्राप्त होगी।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 8 अशुभ हैं। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी राजनीतिक पार्टी से पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होगी। युवा वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही विवाह के योग बनेंगे। महिला वर्ग से परेशानी आ सकती है, ध्यान से कार्य करें।
 
दिनांक 3, 15 शुभ हैं, 19 अशुभ हैं। शिव शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: नवंबर माह में इन 7 राशियों को नहीं करना पड़ेगा संघर्ष, मिलेगी अपार खुशियां


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mandir Mystery : चमत्कारी पदचिन्ह और हवा में झूलता खंभा, इंजीनियर्स भी नहीं समझ सके रहस्य