Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 मार्च को मीन संक्रांति के दिन चंद्र ग्रहण का योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें 14 मार्च को मीन संक्रांति के दिन चंद्र ग्रहण का योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (12:30 IST)
14 मार्च 2025 शुक्रवार को सूर्यदेव बृहस्पति की मीन राशि में सुबह 09 बजकर 28 मिनट पर गोचर करेंगे। इसी प्रकार चंद्र ग्रहण का समय दिल्ली टाइम के अनुसार सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। मीन संक्राति और चंद्र ग्रहण के योग के चलते 3 राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होगा। ALSO READ: होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?
 
1. वृषभ राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा। आपकी सुख-सुविधाओं और प्रसन्‍नता में वृद्धि होगी। घर परिवार के साथ समय आनंदमय गुजरेगा। नौकरी और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कारोबारी हैं तो उच्च मुनाफा कमा सकते हैं। जीवनसाथी को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत अच्‍छी रहेगी। इम्‍युनिटी मजबूत रहेगी।
 
2. कर्क राशि: आपके लिए मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और पिता और पूर्वजों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे और कारोबारी हैं तो मोटा मुनाफा होने के संकेत हैं। घर परिवार पर भी इसका सकारात्‍मक असर पड़ेगा। सेहत चंगी रहेगी।ALSO READ: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बीच 15 दिन का फासला, घट सकती है बड़ी घटना
 
3. धनु राशि: आपके लिए भी मीन संक्रांति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। आने वाले समय में आपके परिवार और सामाजिक दायरे में खुशियां बढ़ेंगी। आपके घर परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है। करियर और नौकरी में भाग्य का साथ मिलने से उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो आपको दूसरे शहर, राज्य या देश के लोगों से लाभ मिलेगा आप धन संचय करने में कामयाब होंगे और अपने जीवनसाथी पर धन खर्च कर पाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: 28 फरवरी, माह का अंतिम दिन, किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें 12 राशियां)