नवंबर 2015 : जानें राशिनुसार मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
नवंबर माह और आपकी राशि
क्या कहता है नवंबर का मासिक भविष्यफल


 
 
मेष- स्वभाव गंभीर रहेगा एवं चिंता अधिक बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सूर्य की पूर्ण  दृष्टि राशि पर होने से मान-सम्मान पहले की तरह ही बना रहेगा। पिता से स्नेह की प्राप्ति होगी। बुध भी  माह के मध्य तक राशि में रहेगा, जो कि लाभकारी योग बनाएगा।
 
 

 


वृषभ- कारोबार एवं धन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखना होगी। विवादों को बढ़ावा न दें एवं  संयम रखें। घर के बाहर अति सावधान रहें तथा लोभ देने वाली योजना से भी सावधान रहें। घर की बातें  बाहर आ सकती हैं।
 
 


 


मिथुन- पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं ग्रहों की अनुकूलता से किसी बड़ी हानि से बचने में सफलता प्राप्त होगी।  योजनाएं सफल होंगी एवं महिला उद्यमियों को भी लाभ होगा। कार्यकुशलता का विकास होगा। धनागम के  साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी।
 
 

 


कर्क- प्रयासों से अतिरिक्त सफलता मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर बनते जाएंगे।  कार्य की अधिकता आपकी क्षमता को प्रभावित नहीं कर पाएगी एवं माह के मध्य में धन का लाभ संभव  है। संतान अनुकूल रहेगी एवं मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। अपने कार्यों को दूसरे पर छोड़ना  नुकसानदायक होगा अत: किसी पर विश्वास नहीं करें। आराम करने के अवसर भी मिलेंगे। यात्रा का योग  भी लाभकारी रहेगा।
 
 


 


सिंह- संकटों को टालने में सफल होंगे। सहयोग की उम्मीद नकारात्मक रहेगी एवं संगठन की विशिष्ट  योजनाओं में सम्मिलित कर सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा एवं जिम्मेदारी भी  बढ़ेगी। माह के मध्य में बड़े लाभ के आसार हैं।
 
 


 


कन्या- माह के आरंभ एवं अंत में खुशहाली रहेगी। मध्यकाल में सतर्कता से रहें एवं निवेशादि से बचें।  विरोधी प्रबल होंगे, किंतु स्वयं के प्रभाव से उनका शमन करने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में मित्रों  का सहयोग मिलेगा। परिवार का भरोसा बढ़ेगा एवं संबंधियों से तनाव कम होगा।
 
 


 


तुला- संघर्षमय समय रहेगा। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, विशेषकर 25 से 30 तारीख  में। किसी भी बात को छोटी समझकर नजरंदाज नहीं करें एवं जोखिमपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास  करें। नकारात्मकता को हावी न होने दें एवं समस्याओं का मुकाबला करने से कुछ ही समय में विजय  प्राप्त होगी।
 
 

 




वृश्चिक- माह के प्रारंभिक दिनों में संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके बाद आपको कुछ महत्वपूर्ण  सफलताएं मिलेंगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातों को  महत्व मिलेगा। प्रबंधन की क्षमता का विकास होगा एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।  उपलब्धियों की प्राप्ति होगी एवं नए कारोबार का प्रारंभ शुभदायी होगा।
 
 


 


धनु- निर्णयों का प्रतिकूल असर चिंता में डाल सकता है अत: पूर्व में बनाई गई योजनाओं में संशोधन  करना बेहतर होगा। आपके प्रयास बिगड़े कार्यों को सुव्यवस्थित करने में सफल होंगे। माह के अंत में  विरोधी फिर से बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। सावधानी से कार्य करें तो बेहतर रहेगा।
 
 


 


मकर- इस महीने में आपको अनेक प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। आत्मशक्ति का विकास होगा एवं आपकी  योजना एवं प्रस्तावों को महत्व मिलेगा। यातायात के साधनों से कठिनाई महसूस हो सकती है। किसी  राजनीतिक संगठन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
 
 


 


कुंभ- प्रशासनिक कार्यों में आ रहीं बाधाओं को दूर करने में सफलता प्राप्त होगी एवं विदेश जाने की इच्छा  रखने वाले लोगों की बाधाएं समाप्त होंगी। समाज एवं कार्यस्थान पर सम्मान एवं वर्चस्व बढ़ेगा।  विरोधियों को पराजित करने में सक्षम रहेंगे। शुरुआत के दिनों में आ रही धन की कमी माह के मध्य में  दूर होगी। माह का अंत सुखद होगा।
 
 

 


मीन- माह की शुरुआत में विरोधी प्रबल रहेंगे, लेकिन धीरे-धीरे आपकी विजय सुनिश्चित हो जाएगी।  समस्याओं से निजात पाने के लिए दूसरों से अपेक्षा निराशा प्रदान करेगी। स्वयं के बल पर वर्चस्व बनाने  में सफल होंगे। धर्म से जुड़े गुप्त विषयों को जानने का विचार बनेगा। आर्थिक मामले उन्नत रहेंगे।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?

सावन मास में उज्जैन में महाकाल बाबा की प्रथम सवारी कब निकलेगी?

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

138 दिन तक शनि की वक्री चाल, 5 राशियों को रहना होगा बचकर, जानिए उपाय

सभी देखें

नवीनतम

पंढरपुर मेला क्यों लगता है जानिए 5 रोचक बातें

Aaj Ka Rashifal: 02 जुलाई का राशिफल, आज रिश्तों में आएगा नयापन, जानिए आपकी राशि

02 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

02 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता, गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत