20 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्टजनों से दूर रहें। विवाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा।व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति होगी। विवाद से बचें। व्यस्तता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी प‍र नियंत्रण रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुसंगति से बचें। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल होंगे। अपत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। आलस्य न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों से अपेक्षा न करें। फालतू खर्च होगा। जल्दबाजी न करें। धनहानि संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। धनप्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय

नौतपा के 9 दिनों का महत्व और 9 रोचक तथ्य

अगला लेख