साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 5 अप्रैल 2015)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष



 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग हरा।
 
आजीविका के साधनों में प्रगति होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। औद्योगिक उत्पादों की बढ़त से हौसले बुलंद रहेंगे। भवन व निर्माण कार्यों का व्यय लाभकारी सिद्ध होगा किंतु पूंजी निवेश व विदेश मामलों में लापरवाही से बचना होगा। स्वास्थ्य में नर्मी का रुख आ सकता है। खान-पान व विश्राम का ध्यान देना होगा।
 
 


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहम् बैठक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनीतिक संदर्भों के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी बशर्ते हल्की कसरत में कोताही न करें। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। किसी को अप्रिय शब्द न कहें।
 
गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
रुकावटों के बावजूद व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे किंतु आलस्य व सुस्ती से बचते हुए कारगर प्रयासों को जारी रखें। वैवाहिक जीवन में समुचित तालमेल बना रहेगा। निजी ज्ञान का स्तर उच्च होगा। धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। सुंदर भविष्य के सपने साकार होंगे। खान-पान के साथ हल्की कसरत का क्रम बनाए रखें। स्वजनों के मध्य भू-जायदाद के विवाद न हो इसलिए उनकी बातों को भी समझें।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
किसी संस्था के मध्य अनुबंध प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक संदर्भों में किस्मत साथ देगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक खरीदारी की ओर रुख रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू-विवाद हल करने में सफल रहेंगे।
 
धर्मस्थलों में चावल का दान दें।
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। औद्योगिक विकास के ताने-बाने बुनने में कामयाब रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। आपके गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण की तारीफ होगी। किसी जरूरतमंद की मदद हेतु हाथ बढ़ाएंगे। कोई नन्हा मेहमान खुशियों को बढ़ाएगा। 
 
सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें। 
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
हल्के व्यायाम व सात्विक आहारों के सेवन से जहां चेहरा खिल उठेगा, वहीं आत्मिक शांति का एहसास होगा। परिवार के साथ कुछ समय प्यार व दुलार के साथ बीतेगा। निवेश व विदेश मामलों में थोड़े उतार-चढ़ाव की आशंका है। व्यापार व जायदाद के संदर्भों में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है।
 
धर्मस्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।
 
 


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों के महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। पैतृक जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, क्रोध व गुस्से से बचें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
संतान पक्ष को गृहस्थ जीवन में जोड़ने की चर्चाएं गर्म होंगी। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने व सेहत का ख्याल रखने का है। अगर कोई बीमारी है तो वह जल्द ही ठीक होगी। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश व यात्रा संदर्भों में अपेक्षित लाभ हासिल होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अंतराल के बाद मिलेगी।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
पारिवार में नई खुशियां आएंगी। कार्यक्षमताएं पहले से बेहतर व उन्नत रहेंगी। प्रतियोगी क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता की उड़ान हेतु कारगर प्रयास करने होंगे। पितृपक्ष व ससुराल के मध्य तालमेल व सहयोग रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में दिया गया बयान विवादों के घेरे में आ सकता है। यात्रा व विदेश संदर्भों में कानूनी पहलुओं की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। शुभ व धर्म कार्य के आयोजन होंगे। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर तनाव उभर सकते हैं। लंबी व लाभकारी यात्रा सप्ताहांत हो सकती है। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। काम व आराम का अंतर अपेक्षित रहेगा। भाई व पिता से कुछ बातों में मतभेद हो सकते हैं, बुद्धिमत्ता से कार्य करें, जल्दी व जोश काम बिगाड़ सकता है।
 
 


 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
सेहत के सितारे चमकते रहेंगे। स्फूर्ति व जोश का एहसास होगा। किसी सफल व्यक्तित्व के आदर्शों से प्रभावित रहेंगे। विज्ञान, कला, साहित्य, वाणिज्य के क्षेत्रों में सम्मान व लाभ रहेगा। अपने के साथ सुखद वार्ताओं का आनंद मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता कुछ अंतराल के बाद मिलेगी, किंतु ठोस व सार्थक प्रयासों को जारी रखें। अप्रिय शब्दों के प्रयोग हानिप्रद हो सकते हैं। 
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे हौसले बुलंद रहेंगे। स्वजनों से मतभेद समाप्त होंगे किंतु निवेश सोच-विचार कर ही करें। मकान व दुकान बनाने की कोशिशें रंग लाएंगी। प्रेम-प्रसंगों में अनबन की स्थिति उभर सकती है। स्वास्थ्य समृद्ध रखने के जरूरी उपायों पर अमल होगा। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में किस्मत साथ देगी। 

 
Show comments

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Kuber Puja : भगवान कुबेर को अर्पित करें ये फूल, फल और ये मिठाई, खजाना भर देंगे

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप