Shani guru Gochar 2025: वर्ष 2025 में गुरु और शनि का परिवर्तन, 6 राशियों की जिंदगी को पलट कर रख देगा
Astrosage : वर्ष 2025 में शनि और बृहस्पति के राशि परिवर्तन से होगा 6 राशियों के जीवन मे बड़ा बदलाव
Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 (16:39 IST)
Updated Date: Sat, 28 Sep 2024 (16:46 IST)
1. मेष राशिः आपके लिए गुरु और शनि का राशि परिवर्तन बेहद शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में अप्रत्याशित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। वर्ष 2025 आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
2. सिंह राशि : 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने और गुरु के मिथुन में जाने से आपको फायदा मिलेगा। आपको सभी तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हो जाएगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो अप्रत्याशित तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या व्यापार का विस्तार करें।
3. तुला राशि : 2025 में शनि के मीन में और गुरु के मिथुन में जाने से आप पर दोनों की कृपा बरसेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन प्राप्त करने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपके सितारे बुलंदी पर होंगे। व्यापार में अच्छी प्रगति और मुनाफा मिल सकता है। परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
5. मकर राशि : 2025 में शनि के मीन और गुरु के मिथुन में जाने से आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में सभी तरह के अटके या बिगड़े कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने लगेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आत्म विश्वास भी बढ़ जाएगा। अचानक से अपार धन लाभ मिलेगा। कारोबार करने वाले जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही फायदे वाला साल साबित होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।
6. मीन राशि : आपकी राशि के लिए गुरु और शनि का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा नौकरी में उन्नति करते जाएंगे और व्यापार में मन मुताबीक लाभ होगा।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें