Festival Posters

कैसे होते हैं वृश्चिक राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

पं. हेमन्त रिछारिया
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
 
इसी क्रम में प्रस्तुत है वृश्चिक राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि- वृश्चिक
स्वामी ग्रह- मंगल
गुणधर्म- स्थिर
तत्व- जल
उदय- शीर्षोदय
दिशा- उत्तर
स्वरूप- बिच्छू
 
वृश्चिक राशि वाले जातक-
 
जिन जातकों के जन्म समय जन्मपत्रिका में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में स्थित होता है, उनकी वृश्चिक राशि होती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल को नवग्रहों में सेनापति की उपाधि प्राप्त है। वृश्चिक राशि वाले जातकों का शरीर गठीला व संतुलित होता है। मंगल के कारण इनके मुख पर तेज होता है।
 
वृश्चिक राशि वाले जातक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व संकल्पवान होते हैं। ये जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही निश्चिंत होते हैं। ये अपने जीवन में आए संघर्षों व कठिनाइयों के आगे डटे रहते हैं एवं अंतत: उन पर विजय प्राप्त करते हैं।
 
वृश्चिक राशि वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है। मंगल के प्रभाव के कारण इनका स्वभाव उत्तेजनात्मक एवं उग्र होता है। ये क्षणिक आवेश में आ जाते हैं। ये किसी के अधीन रहकर कार्य करने में कठिनाई महसूस करते हैं। ये अपने परिश्रम से अपने जीवन में प्रगति व उन्नति करते हैं। इनका दांपत्य जीवन सामान्यत: सफल होता किंतु उसके लिए इनके जीवनसाथी को इनकी इच्छाओं के अनुरूप कार्य करना होता है।
 
वृश्चिक राशि वाले जातक अतिव्ययी होते हैं। वृश्चिक राशि वाले जातक सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवाएं, चिकित्सा, गणितज्ञ, उच्च प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्रों में विशेष रूप से सफल होते हैं। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Dev uthani ekadashi puja: देवउठनी एकादशी पर चौकी कैसे बनाएं

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Bhishma Panchak 2025: भीष्म पंचक क्या होता है, क्यों लगता हैं, जानें पंचक की तिथियां

अगला लेख