chhat puja

शुक्र का महागोचर: 7 राशियों का बदल जाएगा जीवन

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (13:08 IST)
Venus in Aquarius 2022: 31 मार्च को शुक्र ग्रह शनि की मकर राशि से निकलकर शनि की ही कुंभ राशि में गोचर करेगा। शनि और शुक्र की आपसी मित्रता है। मकर में शनि के साथ शुक्र की युति थी और अब उसकी कुंभ में गुरु के साथ युति बनेगी। आओ जानते हैं कि शुक्र के कुंभ राशि में परिवर्तन (Shukra ka kumbh rashi me gochar 2022) करने से किन 7 राशियों का बदल जाएगा जीवन।
 
 
7 राशियों के लिए शुभ शुक्र (Zodiac signs Astrology):
 
1. मेष : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभदायक है। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ वाला सिद्ध होगा। करियर और नौकरी में भी यह सफलता दिलाएगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
 
2. मिथुन : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करने का उचित समय है। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।
 
3. सिंह : शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में और साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए नए अवसार आएंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यात्रा संभव है। 
 
4. तुला : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। करियर, शिक्षा और संतान पक्ष से भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
5. वृश्चिक : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
 
6. मकर : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। 
 
7. कुंभ : शुक्र आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद व आरामदायक रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु और बुध का नवपंचम राजयोग, किन राशियों को मिलेगा मिश्रित परिणाम

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kartik Month 2025: क्यों खास है कार्तिक माह? जानिए महत्व और इस महीने में क्या करें और क्या करने से बचें

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

Gopashtami 2025: कब है गोपाष्टमी, 29 या 30 अक्टूबर, जानें शुभ मुहूर्त, योग और इस व्रत की खास जानकारी

बुध को बलवान करने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश के आशीर्वाद से बनेंगे रुके काम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अक्टूबर, 2025)

29 October Birthday: आपको 29 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख