Shukra Gochar : शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

WD Feature Desk
शनिवार, 15 जून 2024 (14:39 IST)
Shukra ka gochar 2024: शुक्र ग्रह की दो राशि है तुला और वृषभ। धन-समृद्धि, ऐश्‍वर्य और सुख के दाता शुक्र ग्रह  12 जून 2024 को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। शुक्र के मिथुन में गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
ALSO READ: Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी
1. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का आपके पहले भाव में गोचर होगा। इसके चलते आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। लंबी यात्रा का योग बनेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो उच्च लाभ प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें घर में गोचर होगा। इसके चलते आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के प्रबल योग है। व्यावसायिक मोर्चे पर आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले की अपेक्षा और मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
3. कन्या राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का दसवें भाव में गोचर अचानक से धन प्राप्ति के योग बनाएगा साथ ही यह कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खोलेगा। करियर और नौकरी के मोर्चे पर यह सौभाग्य दिलाने में सहायक साबित होगा। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। रिश्ते आपके पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
ALSO READ: Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा
4. तुला राशि : आपकी कुंडली के शुक्र पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब वे नवम भाव में गोचर करने जा  रहे हैं। इसके चलते धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारी हैं तो लाभ कमाने में कामयाब होंगे। हलांकि बचत संभव नहीं है। रिश्तों में खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
ALSO READ: जून में शनि सहित 5 ग्रहों की बदलती गति से इन 5 राशि वालों का सपना होगा पूरा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस शिव मंदिर में पत्थरों से आती है डमरू की आवाज, जानिए एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का रहस्य

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

रंग गुलाल और लट्ठमार, बृज में पूरे 40 दिन चलता है फाग का उत्सव, जानिए बृज की होली का इतिहास

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

17 फरवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: फरवरी का तीसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 16 फरवरी का दैनिक राशिफल

16 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख