शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

WD Feature Desk
सोमवार, 30 जून 2025 (11:52 IST)
Transit of Venus in Taurus 2025: शुक्र ग्रह 29 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने कर गया है वहां वे 26 जुलाई तक रहेंगे। इस राशि में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहने वाली है। शुक्र ग्रह भोग, विलास और कला संगीत को बढ़ाने वाला ग्रह है। आओ जानते हैं कि किन 4 राशियों को होगा फायदा।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर शुक्र का दूसरे भाव में गोचर हुआ। दूसरे भाव का शुक्र सकारात्मक परिणाम देगा। इसके परिणाम स्वरूप घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। गीत संगीत में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बढ़ जाएगी। जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
2. कर्क राशि: आपकी कुंडली में चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी शुक्र ग्यारहवें यानी लाभ भाव में ही गोचर किया है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी आमदानी में लाभ होगा। शुक्र ग्रह आपको विभिन्न मामलों में भी लाभ देना देंगे। खासकर भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का अच्छा सुख और लाभ मिल सकता है। आप पर्यटन का आनंद ले पाएंगे। भाइयों और मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
 
3. कन्या राशि: पकी कुंडली में दूसरे भाव और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का भाग्य भाव में ही गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप भाग्य में वृद्धि होगी। अर्थात कर्म के अनुसार तो आपको परिणाम मिलेंगे ही, भाग्य का अच्छा सहयोग भी मिलने के कारण किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य भाव के शुक्र के कारण आपकी आर्थिक स्थित मजबूत होगी। घर परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

138 दिन तक शनि की वक्री चाल, 5 राशियों को रहना होगा बचकर, जानिए उपाय

शिवलिंग पर बिल्वपत्र क्यों चढ़ाया जाता है, जानिए बेलपत्र की कथा

देवशयनी एकादशी व्रत में छिपे हैं स्वास्थ्य और अध्यात्म के रहस्य, पढ़ें 5 लाभ

सावन में अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पाएं महादेव का विशेष आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को करें ये 5 कार्य, जानिए महत्व

Aaj Ka Rashifal: माह का अंतिम दिन कैसा होगा 12 राशियों के लिए, पढ़ें 30 जून का दैनिक राशिफल

30 जून 2025 : आपका जन्मदिन

30 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें नए सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

अगला लेख