Shukra Gochar 2024: शुक्र के वृश्‍चिक राशि में गोचर से 3 राशियों को होगा नुकसान

WD Feature Desk
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (12:58 IST)
Venus Transit in Scorpio 2024: 13 अक्टूबर 2024 की सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर हुआ है। मंगल की राशि में शुक्र का गोचर आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप 3 राशि के जातकों नुकसान हो सकता है। धन, ऐश्वर्य, संगीत, कला, सुख और समृद्धि में कमी देखने को मिल सकती है।
 
1. मेष राशि: आपकी राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का आठवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप जीवनसाथी की सेहत पर आपको ध्यान देना होगा। घर परिवार की समस्याओं के समाधान के बारे में आप सोच-विचार करते हुए दिखाई दे सकते हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामान करना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो प्रतिद्वंदियों से आपको कड़ी टक्कर मिल सकती है। आर्थिक जीवन में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन करते वक्त सावधानी रखें।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का पांचवें भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप आप घर-परिवार की चिंता में रहेंगे। खासकर बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होगी। कारोबार में भी औसत ही लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ तो होगा परंतु फालतू के खर्चों के चलते आप परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ की यात्राओं से बचकर रहें।
 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का पहले यानी लग्न भाव में गोचर होगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए अच्‍छी साबित नहीं होगी। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के असहयोग के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको धन की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्चे भी बने रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Roop chaturdashi 2024: रूप चौदस का अभ्यंग स्नान कब होगा, जानिए शुभ मुहूर्त और स्नान विधि

करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

करवा चौथ पर क्यों देखती हैं महिलाएं छन्नी से पति का चेहरा, जानिए इस परंपरा का महत्व

Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर इन चीज़ों की खरीद मानी जाती है शुभ

सभी देखें

नवीनतम

Shukra Gochar 2024: शुक्र के वृश्‍चिक राशि में गोचर से 3 राशियों को होगा नुकसान

Aaj Ka Rashifal: 16 अक्टूबर का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर

16 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

16 अक्टूबर 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

अगला लेख