Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sun transit in taurus 2023 : 15 मई से 15 जून तक सतर्क रहें ये 5 राशि वाले लोग

हमें फॉलो करें Sun transit in taurus 2023 : 15 मई से 15 जून तक सतर्क रहें ये 5 राशि वाले लोग
, शुक्रवार, 12 मई 2023 (18:36 IST)
Surya ka vrishabhrashi me gochar : 15 मई 2023 सोमवार को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा जहां वह 15 जून तक रहने के बाद मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा। इस दौरान 5 राशि वाले जातकों को सतर्क रहना होगा क्योंकि सूर्य का यह गोचर काल उनके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आपके स्वभाव को बदलेगा। दांपत्य जीवन के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। अहम के टकराव के चलते पारिवार में तानाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सुखी की वस्तुएं खरीदने का योग बनेगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर आपकी मुश्‍किलें बढ़ा सकता है। परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। स्थानांतरण की संभावना है।
 
तुला राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में निवेश करने से बचें और नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें। किसी से भी वाद विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि नौकरीपेशा के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर आपमें अहम बढ़ा सकता है। इससे आपके पारिवारिक रिश्तों पर असर विपरीत पड़ेगा। हालांकि आपको परिवार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वाहन सुख मिलेगा। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 मई 2023 : आपका जन्मदिन