Hanuman Chalisa

धनु संक्रांति 2022 : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (15:00 IST)
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। इस प्रवेश को धनु संक्रांति कहते हैं। 16 दिसंबर को बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में मिलन भी होगा। इस संयोग से बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य एवं शुक्र की युति से युति योग भी बन रहा है। सूर्य के धनु में गोचर को वैसे तो शुभ नहीं माना जाता है लेकिन तीन ग्रहों का योग शुभ है।
 
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके लिए यह गोचर शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्य होंगे। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि यदि आपको शोध कार्य में ‍रुचि रखते हैं तो यह गोचर आपको सफलता दिलाएगा। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से जीवनसाथी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि साझेदारी के व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। रिश्‍तेदारों से किसी बाद को लेकर मतभेद होंगे। खर्चों को लेकर भी सावधान रहें। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी विजयी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से अच्‍छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी सूर्य है लेकिन आपको इस गोचर के दौरान मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि भविष्य को लेकर आपका भ्रम दूर होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। क्रोध के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर ध्यान देना होगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है, लेकिन गृहस्थ जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।
 
वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी के दम पर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। पारिवारिक व्यवसाय है तो उन्नति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं।
 
धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। खुद का व्यापार है तो मेहतन का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना चाहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना होगी। धार्मिक गतिविधियों पर धन खर्च होगा। सूर्य का यह गोचर मिश्रित परिणाम देगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्‍छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिल सकता है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के दसम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति को देख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपको कार्य स्थल पर किसी बहस या विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य

Lord Krishna Quotes : गीता जयंती 2025: भगवान श्रीकृष्ण के 10 अनमोल वचन

विवाह पंचमी 2025: क्यों है यह दिन खास? जानिए श्रीराम-जानकी की कृपा पाने के उपाय

अगला लेख