Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का राशि परिवर्तन : 7 राशियों पर इस मीन संक्रांति का होगा महाअसर

हमें फॉलो करें surya in meen
, मंगलवार, 14 मार्च 2023 (17:51 IST)
Sun transit in Pisces: सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को संक्रांति कहते हैं। मीन राशि में गोचर को मीन संक्रांति कहा जाएगा। 15 मार्च 2023 की सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। सूर्य का बृहस्पति की राशि में गोचर करना शुभ माना जाता है क्योंकि दोनों ही आपसी मित्र हैं। आओ जानते हैं कि इस गौचर से कौनसी 7 राशियों को होगा लाभ।
 
सूर्य का मीन राशि में प्रवेश (Surya ka meen rashi me pravesh 2023) :
 
वृषभ | vrshabh: सूर्य आपकी राशि के एकादश अर्थात 11वें भाव में गोचर करेगा जो कि बहुत शुभ है। इस गोचर से अचानक से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए यह अच्‍छा समय है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। कुछ अच्‍छी डिल करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
मिथुन | mithun: सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
 
कर्क | kark: सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
 
तुला | tula: सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपकी व्यावसायिक या नौकरीपेशा जिंदगी के लिए सकारात्म साबित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि तुला जातकों के लिए अच्छी रहने की संभावना है।
webdunia
वृश्चिक | vrsh‍chik: सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपकी राशि के लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करेंगे। शिक्षा और करियर में वृद्धि के योग हैं।
 
धनु | dhanu: सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से सुख-समृद्धि का विस्तार होगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में यह गोचर औसत रहेगा। हालांकि आय में वृद्धि होने की संभावना है।
 
कुंभ | kumbh: सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो आपका व्यापार मजबूत होगा और विवाद को सुलझाने में आप सक्षम रहेंगे। हालांकि परिवार के प्रति आपको अधिक संवेदनशील रहने की जरूरत है।
 
मीन | meen: सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से पेशेवर जीवन के दृष्टिकोण से यह अवधि नौकरीपेशा जातक, विशेषकर सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए 5 काम, जीवन भर मिलेगा आराम