Vrashabha Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:11 IST)
Taurus March Monthly Horoscope 2022: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2020 का माह। मासिक राशिफल के अनुसार वृषभ राशि ( vrashabha Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi ) का राशिफल जानिए। सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि का भविष्यफल।
 
 
वृषभ राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope March 2022 ) :-
 
1. परिवार : इस माह में आपको कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार या रिश्ते में किसी से गंभीर विवाद के साथ ही किसी को गंभीर रोग भी हो सकता है। आप अभी से ही संभलकर रहें। हालांकि माह के अंत में सबकुछ ठीक हो जाएगा और घर में धार्मिक माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी बनाने की सोच रहें हैं तो उसमें सफल होंगे। जैसे घर या प्लाट खरीद सकते हैं। यदि आप नया घर लेने का सोच रहे है लेकिन कुछ समय से अटके पड़े है तो इस माह उसमे आगे बढ़ेंगे।  
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो आपको इस माह अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। जैसे शेयर बाजार में निवेश किया हो या किसी को ब्याज पर रुपया दिया हो या फिर भी यह भी हो सकता है कि अचानक ग्राहकी बढ़ जाए। बाजार में आपकी छवि अच्‍छी बनेगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे। 
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो यह माह सामान्य ही रहेगा। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। यदि यह कार्य अच्छे से पूर्ण किया तो आगे जाकर प्रमोशन के चांस बनेगे। सहकर्मियों को यह अच्‍छा नहीं लगेगा और वे आपका अहित कर सकते हैं। 
 
4. छात्र करियर : यदि आप कॉलेज के छात्र हैं तो आपको अनावश्यक गतिविधियों और खर्चों पर नियंत्रण रकना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्कूली छात्र हैं तो परीक्षा की तैयारी में ही मन लगाएं क्योंकि परिणाम अच्छे नहीं मिलने के संकेत है। इसलिए अभी से ही सतर्क हो जाएं। सरकारी नौकरी के लिए यदि कोई परीक्षा दे रहे हैं तो इसमें सफल हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। कोई भी परीक्षा देने जाते समय भगवान हनुमान का नाम अवश्य लें।
 
5. विवाह : यदि अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि पहले से ही विवाहित हैं तो पति पत्नी के बीच खटपट हो सकती है किसी गलतफहमी के कारण। इसलिए खुलकर बात करें कोई बात छुपाएं नहीं।
 
6. सेहत : सेहत की दृष्‍टि से अस्थमा और दिल के मरीजों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक रूप से फिट लोगों को इस माह भी कोई समस्या नहीं होगी। मानसिक सेहत भी बनी रहेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख