rashifal-2026

आज शुक्र बदल रहे हैं अपना घर जानिए आपकी राशि के लिए कैसा होगा यह गोचर

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (11:15 IST)
Venus in Aquarius 2022
Venus in Aquarius 2022: शुक्र ग्रह 31 मार्च, 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। यह ग्रह 27 फरवरी से ही मकर में गोचर कर रहा था। आओ जानते हैं कि इसके कुंभ राशि में परिवर्तन (Shukra ka kumbh rashi me gochar 2022) करने से 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर। किन राशियों के भाग्य खुल जाएंगे और किन्हें होगी परेशानी।
 
 
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन- ( Zodiac signs Astrology Shukra ka rashi parivartan Venus in Aquarius 2022)
 
 
1. मेष : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभदायक है। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ वाला सिद्ध होगा। करियर और नौकरी में भी यह सफलता दिलाएगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
 
2. वृषभ : शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण की संभावना है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में भी माहौल औसत ही रहेगा।
 
3. मिथुन : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करने का उचित समय है। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।
 
 
4. कर्क : शुक्र आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। इस गोचर से अर्थिक लाभ प्राप्त करने की संभावना बन रही है। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के निवेश से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है। करियर के लिए यह गोचर ठीक है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
5. सिंह : शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में और साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए नए अवसार आएंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यात्रा संभव है। 
shukra grah kumbh rashi
6. कन्या : शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। करियर और नौकरी के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहना होगा। शत्रुकों की ओर से आपके परेशानी खड़ी हो सकती है।
 
 
7. तुला : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। करियर, शिक्षा और संतान पक्ष से भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
8. वृश्चिक : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
 
 
9. धनु : शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करना होगी। स्थानांतरण होने की संभावना है। व्यापार में औसत प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणम देखने को मिलेंगे।
 
10. मकर : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। 
 
11. कुंभ : शुक्र आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद व आरामदायक रहने की संभावना है।
 
12. मीन : शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। यह मानसिक तनाव, बेचैनी और धन हानि दे सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में चुनौती पैदा होगी लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। घटना दुर्घटटना से बचकर रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

Margshrish Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: दत्तात्रेय भगवान का प्रकटोत्सव, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 दिसंबर, 2025)

भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर करें इस तरह उनकी पूजा तो कुंडली में गुरु होगा बलवान

04 December Birthday: आपको 04 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 दिसंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख