Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

24 से 30 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 24 से 30 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह किसके चमकेंगे सितारे, जानें पं. प्रेमकुमार शर्मा से
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
किसी गलतफहमी की वजह से प्रेमी के साथ दूरी पैदा होने की संभावना है। जिस दोस्त की आपने कभी बहुत मदद की थी, आपकी जरूरत के समय वो मुंह फेर सकता है। कोई बहुत बड़ी परियोजना मिलने की उम्मीद है। जिस गलत आदत की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, उसे छोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। जो लोग किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं, उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आर्थिक स्तर पर भाग्य का साथ मिलने वाला है। पेशेवर स्तर पर सही माहौल बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ तनाव होने की संभावना है, लेकिन आप जल्द ही इस मतभेद को भी दूर कर लेंगे। यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने साथ किसी नौजवान को ले जाना आपकी जरूरत हो सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
किसी व्यापारिक यात्रा से कई सारे नए मौके आपके हाथ आने वाले हैं। पूर्व के किसी निवेश से अच्छा मुनाफा आने के कारण आपकी सभी वित्तीय समस्याएं दूर हो जाने की संभावना है। पढ़ रहे विद्यार्थियों को अपने सपने पूरे करने में घर के लोगों का साथ मिलते रहने की उम्मीद है। छुट्टियां मना रहे लोगों की खुशियां 7वें आसमान पर रहने वाली हैं। जी खोलकर मस्ती कर सकते हैं। जिसे आप प्यार करते हैं उसके और करीब जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर और निजी दोनों ही स्तरों पर अपने सपनों को पूरा करने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात की संभावना है और आपका रोमांच अपने चरम पर रहेगा। आप में से कुछ लोगों को बकाया एरियर मिलने की संभावना है। पुश्तैनी संपत्ति को निपटाने का विचार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आप अपने पार्टनर को किसी उस व्यापारिक परियोजना के बारे में समझाने में सक्षम साबित होंगे जिसे लेकर आप खुद आश्वस्त हैं। अपेक्षित पैसा जल्द ही मिल जाने की संभावना है। पेशेवर सफलता में अपने शुभचिंतकों का साथ मिलते रहने की उम्मीद है। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों के लिए घरेलू उपाय रामबाण साबित हो सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
जीवन में रोमांस की कमी के कारण तनाव का अनुभव हो सकता है, लेकिन यह समस्या चंद समय की साबित होगी और आप इसका हल निकालने में सक्षम हैं। पेशेवर लोग फायदे में रहने वाले हैं। कुछ नए क्लाइंट बनने की संभावना है। आप अपने अच्छे स्वभाव के कारण सबके मन में अच्छी छवि कायम कर सकते हैं। आज का ज्यादातर समय बर्बाद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य जरूरत के समय आपकी बहुत मदद कर सकता है, लेकिन आपको पूछने में हिचकिचाहट महसूस हो सकती है। प्यार और जुनून आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपको उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना है। किसी सौदे के समय सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी के उपकार का बदला पूरे सम्मान के साथ लौटा सकते हैं। आमदनी बढ़ने से सभी वित्तीय समस्याएं दूर हो जाने की संभावना है। आपके दरवाजे पर प्यार की दस्तक होने की उम्मीद है व पहली नजर का प्यार हो सकता है। आप प्रसन्नचित रहने के कारण दूसरों की निराशा को भी दूर करने का प्रयत्न कर सकते हैं। सकारात्मक नजरिया अपनाकर आप जीवन की बहुत सारी समस्याओं को खत्म कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पढ़ाई करने वाले बच्चे अपनी कमजोरी की नब्ज पकड़ने में सफल रहेंगे व उसे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। लिविंग रिलेशनशिप को लेकर आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। भविष्य की चिंता आप पर हावी रहेगी। काम से समय निकालकर घरेलू समस्याओं को दूर करने का प्रयास किए जाने की संभावना है। सेहत और फिटनेस में सुधार लाने के लिए कुछ नए उपाय अपना सकते हैं। रोमांटिक संबंध की उम्मीद में बैठे लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है, किसी से बात बनने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आबोहवा में बदलाव से आप अपने अंदर ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। किसी अचानक आने वाले कार्य की वजह से बजट बढ़ने की संभावना है। आप में से कुछ लोग अपनी वर्तमान जिंदगी से बोरियत महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को तुरंत परिणाम की अपेक्षा है, उन्हें मायूसी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग घरेलू स्तर पर मिलते रहने की संभावना है। किसी करीबी की जरूरत को देखते हुए आपको और अधिक भावनात्मक होने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आपके सामने कई प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन आपको क्या चाहिए, यह सोच-समझकर तय करना होगा। अपने तनाव को बाकी चीजों पर हावी न होने दें व इससे बचने के लिए थोड़े कलात्मक तरीके से सोच सकते हैं। दिल से जुड़े किसी मामले में आपको काफी मेहनत करना पड़ सकती है। आर्थिक स्तर पर सुधार की संभावना है। फिटनेस के लिए एक्टिव हो जाने का शानदार मौका आपके पास हो सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर और पर्सनल दोनों ही स्तरों पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। गौरवान्वित होने का अवसर मिलने की संभावना है। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, वो भी आपके प्यार में गिरफ्तार हो सकता है। किसी समारोह के माध्यम से पेशेवर स्तर पर आपकी शान बढ़ने की उम्मीद है। तनाव और चिड़चिड़ेपन के शिकार लोगों को मानसिक शांति मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास की बदौलत फिर से शेप में आने का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 दिसंबर क्रिसमस पर विशेष : शांति के राजकुमार ईसा