rashifal-2026

क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 3 मई 2020)
 

मेष-
 
किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी और परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है इसीलिए थोड़ी सावधानी बरतें। आप खुले दिल के लोगों की तरह सोचते हैं। इसी आदत के चलते आप दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति के हिसाब से सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लेमन
 
वृषभ-
 
कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, परेशान न हों। यह बदलाव आपके लिए हितकर साबित होगा। रोमांस के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, ध्यान रखें। आप खाने के काफी शौकीन हैं, यही आदत आगे चलकर आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है। खानपान की आदतों में बदलाव लाएं और अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
 
 
उपाय- सफेद चीजों का दान करें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू
 
मिथुन
 
आप अपने आप से संतुष्ट नहीं हैं, आप बदलाव चाहते हैं। बेहतर होगा कि आप मेकओवर कराएं। क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। अपनी क्रिएटिविटी बाहर लाएं, लाभ होगा। रोमांस के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ समय जरूर बिताएं। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। लाख रुकावटों के बाद भी आप कामयाबी हासिल करने में सफल होंगे। सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा।

 
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं, लाभ होगा।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- टरक्वॉइश
 
कर्क-
 
पढ़ाई में मनचाहा परिणाम मिलेगा। कोई आपको आकर्षित करना चाहता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह परख लें। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए नियमित व्यायाम करें।
 
 
उपाय- चांदी को बहते हुए पानी में बहा दें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का नीला
 
सिंह-
 
प्रोफेशन के हिसाब से सप्ताह अच्छा रहेगा। नए मौके मिलेंगे जिससे आप ऊंचाइयों के नए आयाम तक पहुंचने में कामयाब होंगे। किसी को अपने साथ जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। गृहिणियों के लिए समय अच्छा है। सीमित साधन के बावजूद अच्छी बचत करने में कामयाब रहेंगे। रोमांस के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताएं।
 
 
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- गुलाबी
 
कन्या-
 
प्रोफेशन के हिसाब से सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पेट की समस्या हो सकती है। खानपान की आदतों पर ध्यान दें। विवाहयोग्य लोगों के लिए शादी के योग बन रहे हैं। अपनी मनपसंद चीज के लिए निवेश करने में कामयाब होंगे।
 
 
उपाय- 8 साल से कम उम्र की छोटी बच्चियों को मिठाई खिलाएं।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
 
तुला-
 
प्रोफेशन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। घर-गृहस्थी के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में कामयाब होंगे। सेहत के लिए सप्ताह थोड़ा चिंताजनक है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें, नियमित व्यायाम करें। लव लाइफ को सुचारु रूप से चलाने के लिए जीवनसाथी से किया हुआ वादा बिलकुल न भूलें।
 
 
उपाय- गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग- बैंगनी
 
वृश्चिक-
 
कार्यक्षेत्र में सबसे बनाकर चलें, इससे आपका ही फायदा होगा। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए अपने निवेश पर ध्यान दें। परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। आप चीजें आसानी से सुलझा लेंगे।

 
उपाय- सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
 
धनु-
 
मन लगाकर पढ़ाई करें तभी कामयाबी मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो बिना हिचके आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आपका अच्छा स्वभाव और दूसरों को आसानी से अपना बना लेने की आपकी आदत आपके साथी का दिल जीत लेगी। आर्थिक मामलों के लिए सप्ताह कठिन है, ध्यान दें।

 
उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें और वस्त्र-भोजन दान दें।
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का लाल
 
मकर-
 
कार्यक्षेत्र में किसी को आपको लेकर गलतफहमी हो सकती है, चिंता न करें। इस सप्ताह सभी तरह की गलफहमियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को अपनी बात समझाने में समस्या महसूस कर सकते हैं, इससे आप थोड़ा नाराज होंगे। गुस्सा न करें, धैर्य रखें।
 
 
उपाय- कन्या को भोजन कराएं व ईष्ट की आराधना करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
 
कुंभ-
 
यह सप्ताह कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पूरा सप्ताह जोश और उत्साह से भरा रहने वाला है। काफी समय से आपको कोई समस्या मानसिक रूप से परेशान कर रही थी, उससे इस सप्ताह छुटकारा मिल जाएगा। स्वास्थ्य से जुडी समस्या के संकेत हैं, इसीलिए सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। रोमांस के लिए समय अच्छा है।

 
उपाय- सरसों के तेल का दान करें। लोहे का दान करना भी अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- पीला
 
मीन-
 
आप में चीजों को हैंडल करने की अद्भुत क्षमता है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। लोन चुकाने में समस्या आ सकती है लेकिन आप हालात पर काबू पा लेंगे। नए विवाहित जोड़े एक-दूसरे को समय दें। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।
 
 
उपाय- नियमित रूप से पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग- हल्का बैंगनी
 
ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (27 अप्रैल से 3 मई 2020 तक)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

03 December Birthday: आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 दिसंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 4 राशियों का भाग्य चमक जाएगा, 2 जून 2026 तक जो चाहो वो मिलेगा

अगला लेख