Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope August 2020 : कैसा होगा आपका सप्ताह, जानिए

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope August 2020 : कैसा होगा आपका सप्ताह, जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष 
 
जीवन में सुनहरे मौके मिलने के शुभ संयोग बने रहेंगे। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उन्हें नए व बेहतर अवसर मिलेंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, इससे बेहतर तालमेल का अनुभव आपने पहले कभी नहीं किया था। कुछ समय निकालकर जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। अपनों पर निर्भर हो सकते हैं और अपने आप पर निर्भर हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : तोतिया हरा
उपाय : पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर घी का दीपक लगाएं।
 
वृषभ
 
कामकाज में व्यस्त होने के कारण व्यक्तिगत जीवन के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। सीए व वकीलों को नए और अच्छे क्लाइंट मिलेंगे। धन कमाने का ये मौका अपने हाथ से जाने न दें। हाथ में लिए काम की बारीकियों पर गौर करने की जरूरत है ताकि गलती से बचा सके और भविष्य में इससे जुड़ी कोई परेशानी न खड़ी हो जाए। निवेश से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें, क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। बुरी आदत के कारण सेहत प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती दिख रही है। आपको उचित सलाह व मार्गदर्शन की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कत्थई
उपाय : बंदरों को गुड़-चने खिलाएं। 
 
मिथुन
 
कार्यक्षेत्र में मनचाही कामयाबी पाना मुश्किल हो रहा है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष बना रहेगा। लगातार होते धनलाभ के कारण आपकी जीवनशैली का स्तर बढ़ता जा रहा है। जीवन के लिए उपलब्ध हर सुख-साधन का आनंद ले रहे हैं। आलस के कारण पढ़ने-लिखने में लापरवाही बरतना सही नहीं। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। अपने मन पर नकारात्मकता को चढ़ने न दें। जीवन की बोरियत दूर करने के लिए किसी रोमांचक योजना को अंजाम दे सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इंडिगो
उपाय : गाय को आटा खिलाएं।
 
कर्क
 
भवन निर्णाण शुरू करने के लिए शुभ समय है। कार्यक्षेत्र की परिस्थतियां सुचारु रूप से चल रही हैं। अपने विवेक का प्रयोग करते हुए काम की पेचीदगियों से पार पाना मुमकिन होगा। निवेश से जुड़े उभर रहे विकल्पों के लिए अनुकूल समय है। ये निवेश के विकल्प भविष्य में अच्छे लाभ दे सकते हैं। दोस्तों व रिश्तेदारों के कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता से संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक कष्ट आपके घरेलू सुख को प्रभावित कर सकते हैं। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे, कुछ कानूनी कार्रवाई इनसे जुड़ी हो सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा स्लेट ग्रे
उपाय : तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।
 
सिंह
 
जिस काम को लंबे समय से नजरअंदाज करते आ रहे थे, वही काम आपको न चाहते हुए करना पड़ सकता है। दूसरों के निजी जीवन में दखलअंदाजी करना सही नहीं है। अपनी इस आदत को बदल लें। सड़क पर सावधान रहें, गाड़ी चलाते हुए ओवर स्पीडिंग न करें। घर में हो रहे बदलाव आपको नापसंद हो सकते हैं। इसके बावजूद आप हर मुमकिन कोशिश करेंगे कि घर में सुख-शांति बनी रहे। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रख सकते हैं और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा, ऐसा होने न दें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीला
उपाय : किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
 
कन्या
 
छात्रों को उनकी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक सुख-समृद्धि का आनंद उठाएंगे। धनागमन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। आपकी लापरवाही के कारण घर की महंगी वस्तु खो सकती है या टूट सकती है। इसके कारण जीवनसाथी के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान मौज-मस्ती करेंगे। अपने फिटनेस रूटीन को ब्रेक न होने दें। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बनाकर चलें। संतान को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी योग्यता और अनुभव से काम करने पर आपकी समस्याएं निपट सकती हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मेजेंटा
उपाय : बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।
 
तुला
 
करियर से जुड़े मिल रहे हर मौके का फायदा उठाएं। अपने अधिकारों का गलत फायदा न उठाएं। तोल-मोलकर बोलें व सोच-समझकर फैसले लें। न्यायसंगत रहें। छात्र प्रगतिशील बने रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सितारों की चाल थोड़ी टेढ़ी लग रही है। धनहानि होने के योग बने रहेंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में कुछ आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। अपने काम के लिए आपको मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बच्चों के साथ संबंधों में सुधार हो रहा है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
उपाय : चींटियों को चीनी डालें।
 
वृश्चिक
 
प्रेम में बंधे जातक विवाह में बंधने की तैयारी करेंगे। विवाहयोग्य जातकों का विवाह संबंध निश्चित हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास से भरे तौर-तरीके कइयों का दिल जीत लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाह हो रहे हैं। पारिवारिक परिस्थतियों को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं तय करते हुए काम करना सही रहेगा। किसी अनबन का कोई समाधान निकल सकता है। आप में से कुछ पीठ एवं घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : पर्स में मोर का पंख रखें।
 
धनु
 
सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण रहेगी, हालांकि ये अस्थायी दौर है, जो जल्दी ही खत्म होगा, बस आप हिम्मत न हारें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ सकती हैं। उनके बोलने के लहजे पर न जाएं और उनकी बातों पर गौर करेंगे तो आपको समझ आएगा कि उनकी बातें बेतुकी नहीं हैं। छात्र सहपाठियों के साथ नहीं चल पा रहे हैं और इसी कारण उनकी पढ़ाई-लिखाई में नुकसान होना मुमकिन है। छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी निवेश में धन लगाने से लाभ होना मुमकिन है। व्यापार में तेजी आएगी और नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : तोतिया हरा
उपाय : पीले वस्त्र धारण करें।
 
मकर
 
रेगुलर वर्क आउट करते हुए सेहतमंद जीवन का आनंद लेंगे। डीलरों की डेली सेल्स में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ जातकों की सैलेरी बढ़ सकती है, इस कारण जीवन में उत्सव का-सा माहौल बना रहेगा। आपके सकारात्मक रवैये के कारण घर का माहौल सुखनुमा बना रहेगा। नया वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। कामकाज की बारीकियों से ध्यान भी हट सकता है। इस दौरान आप थोड़े सावधान रहेंगे तो हितकर रहेगा। इस सप्ताह में कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। किए गए काम का कोई नतीजा न मिले तो परेशान न हों। खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : संतरों का दान करें।
 
कुंभ
 
जीवन में बड़े बदलाव लाने की जरूरत नहीं है। परिस्थितियां मनचाहे रूप से विकसित न हों, ऐसे योग बने रहेंगे। कुछ पुरानी परिस्थितियां हैं जिनसे जुड़े फैसले लेने में आप असमर्थ रहे हैं। अब ये परिस्थितियां आपके वर्तमान जीवन की अटकलें बन रही हैं। नौकरी में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलना मुमकिन है। इशारों-इशारों में प्यार होना, प्यार का इजहार होना मुमकिन है। पारिवारिक जीवन तनावभरा हो सकता है लेकिन आपको इस स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। आपको स्थिति अपने नियंत्रण में कर माहौल शांत बनाना होगा। व्यापार में साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इंडिगो
उपाय : बहते पानी में अंडा बहाएं।
 
मीन
 
उपलब्धियों के लिए मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी करीबी के साथ विवाद में उलझ सकते हैं, अपनी वाणी पर संयम रखें। रोमांटिक लाइफ के लिए सुखद समय है। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ होने के शुभ योग हैं। फिटनेस रूटीन अपनाते हुए यंग व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। कठिनाइयों को सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : वॉयलेट
उपाय : कौओं को उड़द की दाल खिलाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ganesh Utsav: गणपतिजी की पत्नी और पुत्र, जानिए पुत्री के जन्म का रहस्य